फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water filled every where, roads, rivar, ponds

जगह-जगह हुआ जलभराव

Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
water filled every where, roads, rivar, ponds
तालाब के बाराद्वार से निकलकर खेतों में भरा पानी। - फोटो : LALITPUR
तालबेहट। चौबीस घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र के नदी, नालों, कुओं, पोखरों और तालाबों में जलस्तर बढ़ गया है। वही कई जगह जल भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार पांच दिन से हो रही बारिश में जगह-जगह जलभराव होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को बाजार, सब्जी मंडी, फल मंडी, नगर की सड़कों एवं सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग बारिश के खुलने का इंतजार करते रहे। तालबहेट में माताटीला तिराहे पर बनी शहजाद बांध प्रखंड परिसर में पानी भर गया। जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बिजरौठा संवाद्दाता के अनुसार बौलारी चौराहे पर पुलिया संकरी होने से बारिश का पानी खेतों में एवं आसपास के लोगों के घरों में भर गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश में गिरे गरीबों के घर
तालबेहट। पांच दिन से हो रही बारिश से विकास खंड में लगभग आधा दर्जन से अधिक गरीबों के मकान गिर गए। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी खुमान कुशवाहा का मकान गिर गया। इससे उसमें रखा उसका गृहस्थी का सामान बेकार हो गया। जानकारी के बाद लेखपाल रामकुमार वर्मा और प्रधान प्रतिनिधि दीपचंद्र कुशवाहा मौके पर गए। कड़ेसराबांसी निवासी बबलू बरार का मकान भी बारिश के कहर को नहीं झेल सका और उसकी भी एक ओर की दीवार गिर गई। बब्लू ने बताया कि बारिश में उसकी फसल भी पानी में डूब गई है। इधर, पूराकलां के हटवारा मोहल्ला निवासिनी मुकेश जोशी का कच्चा मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की परेशानी खड़ी हो गई। इसी मकान में ही वह अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ रहता है। वहीं कड़ेसराकलां में शंकर प्रजापति के कच्चा घर गिरने से उसमें रखे मिट्टी के बर्तन, अन्य सामान बेकार हो गया। इसमें उसका लगभग दस हजार रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा कई गांवों में मकान गिरने की सूचना है। तहसीलदार अखिलेश गुप्ता ने बताया कि है मकानों की क्षति के संबंध में जानकारी करने के लिए लेखपालों से कह दिया गया है। पीड़ितों को जो भी आर्थिक सहायता देय होगी वह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed