फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water exit problem dirty is flow in localty

पानी का निस्तारण नहीं होने से गालियों में फैली गंदगी

Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water exit problem dirty is flow in localty
तुवन मंदिर के पीछे गली में भरा पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। वार्ड नंबर 19 आजादपुरा द्वितीय में तुवन मंदिर के पीछे जल निकासी के अभाव में गलियां तालाब बन रही हैं। मूसलाधार बारिश के दौरान कई घरों में पानी घुस जाता है। इससे मकानों में सीलन आने की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में मोहल्लेवासी कई प्रार्थना पत्र नगर पालिका को दे चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

तुवन टीला के पास बस्ती बसी हुई है। यहां लोगों ने लाखों रुपये की लागत से आलीशान भवनों का निर्माण कराया है। लेकिन, बारिश का मौसम स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है। जल निकासी न होने से मोहल्ले की गलियां तालाब की शक्ल ले लेती हैं। कुछ गलियों में दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है। बीते दिनों मोहल्ले के विपिन जैन, वीरेंद्र मिठया, शिखरचंद, अशोक विश्वकर्मा, अनिल जैन, दिनेश लिटौरिया, अंगद रैकवार ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसके
विज्ञापन

बाद भी जल निकासी की समस्या हल नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने इस समस्या के समाधान के लिए भरतपुरा हाउस से हैरिटेज कालोनी तक नाला निर्माण का टेंडर निकाला था। इसके निर्माण में कालोनी के कुछ लोगों ने रोड़े अटका दिए, जिससे नाले का अधूरा ही निर्माण हो पाया, जो शनि मंदिर के सामने से हैरिटेज तक बना है। बीच का लगभग 600-700 फीट नाला नहीं बन पाया है। इस कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। बरसात में यह विकराल रूप धारण कर लेता है। जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुवन मंदिर के पीछे जलभराव पूरे बरसात के सीजन में रहता है। बारिश का पानी घरों में भर जाता है। इसके अतिरिक्त जहरीले कीड़ों के आने का भय रहता है। नगर पालिका द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, इससे किसी अनहोनी होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। - सतेंद्र सिसौदिया
तीन दिन की बारिश में मेरे घर के सामने जलभराव हो गया है। जिससे आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो गई है। जो खाली प्लॉट हैं, वे भी तालाब की शक्ल में नजर आ रहे हैं। - विपिन जैन
बीते कई वर्षों से बरसात में जलभराव की समस्या है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे घर से निकलने में परेशानी होती है। उन्होंने इस समस्या का जल्द निवारण कराने की मांग की है। - मनोज सैनी
मोहल्ले में काफी दूरी से बारिश का पानी इकट्ठा होकर आता है और यहां उचित निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिस वजह से पानी गलियों में भर जाता है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
अनमोल पाठक
जल भराव की समस्या उत्पन्न होने से जहरीले कीड़ों का विचरण बढ़ जाता है। कई बार जहरीले कीड़े पानी के साथ घर में घुस जाते हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - कल्याण सिंह
मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी करा दी गई है। सोमवार को दोबारा मौके पर पहुंचकर समस्या का स्थाई समाधान ढूढ़ने का प्रयास किया जाएगा। - चंद्रशेखर अग्रवाल, अवर अभियंता , नगर पालिका परिषद
स्वच्छता के नाम पर हो रही खाना पूरी
पाली/ललितपुर। नगर पंचायत पाली में स्वच्छता के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बारिश में जगह-जगह जल भराव की समस्या हो गई है। वार्ड संख्या 08 में न्यू हजारिया महादेव मंदिर से पीपरी मुहल्ला जाने वाली सड़क की पुलिया के बगल में गंदगी देखते नहीं बन रही है।
पीपरी मुहल्ले की कई गालियां ऐसी हैं, जहां पर 500 की आबादी में न तो नगर पंचायत ने रोड बनवाए हैं और न ही सफाई कराई जा रही है। इसी मोहल्ले में एक साल पहले डेंगू का मरीज भी निकला था। हजारिया वार्ड नं. 8 की गलियों में गंदगी व कीचड़ से मार्ग अटे पड़े हैं। कुछ गलियों में मापदंड के हिसाब से नालियां नहीं बनी हुई हैं। नगर के मुख्य मार्ग जहां पंचायत घर स्थित है, वहां 100 मीटर की दूरी पर महावीर स्कूल के बगल वाली गली में हालात खराब हैं। यहां वर्षा होने पर गलियां नालों में बदल जाती हैं। हैंडपंप के पास गड्ढा खोदा गया था लेकिन पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी रोड पर भर जाता है।
कई बार नगर पंचायत में शिकायत कर चुके हैं। नालियां बजबजा रही हैं व रोड पर गंदा पानी फैल रहा है। इसकी निकासी कराने की कोई सुध नहीं ले रहा है।
शंकर यादव
हैंडपंप के कुंड में गंदा पानी भरा रहता है। इस वजह से मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी इस समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। - राधा
हम लोगों को गली से निकलना दुश्वार हो गया है। गंदे पानी से रोड लबालब भरा हुआ है। ऐसा लगता है कि नगर पंचायत ने वर्षा के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था शायद नहीं की है। - जगदीश चौरसिया
कोरोना का डर लगता है ऊपर से हमारे मुहल्ले की गली में इतनी गंदगी है कि निकलने में डर लगता है वही कुछ गलियों में जब से ये पीपरी मुहल्ला बसा हुआ है तब से गलियों में रोड नहीं बना है। - कप्तान यादव
गंदगी इतनी ज्यादा है कि मोहल्ले में दुर्गंध उठ रही है। मच्छरों व गंदगी के कारण महिला-पुरूष अपने घर के सामने बैठना भी पसंद नहीं करते हैं। एक साल पहले हमारे बच्चे को डेंगू हो गया था, इसके बाद भी अभी तक सफाई नहीं हो सकी है।
रामस्वरूप सहरिया
हमारे घर के सामने सड़क 5 साल से गंदगी व कीचड़ उक्त पानी पूरे रोड पर फैला रहता है निकलना मुश्किल है गंदगी का अम्बार लगा हुआ है कई बार कहने के बाद नही सुधार हुआ। - सुरेंद्र कुशवाहा

गलियों में कीचड़ व गंदे पानी के जमाव होने की जानकारी नहीं है। नगर पंचायत का अभी चार्ज लिया है। इसका पता लगाते हैं। यदि सफाई की समस्या है तो उसका निराकरण कराया जाएगा।
- अविनाश त्रिपाठी एसडीएम पाली/ अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed