फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water discharging block, water gathering in road

जल निकासी न होने से सड़क पर भरा गंदा पानी दे रहा बीमारियों को दावत

Thu, 23 Sep 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
water discharging block, water gathering in road
मोहल्ले में भरा पानी - फोटो : LALITPUR
पुलवारा। कस्बा बार के राउन मोहल्ला में लोगों की जिंदगी जलभराव के बीच कट रही है। इस मोहल्ले में नालियां न बनी होने के कारण अर्से से गंदा पानी सड़क पर भर रहा है बारिश होने पर हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी रास्ते में जमा रहता है। बरसात के दिनों में करीब दो से तीन फुट पानी सड़क पर भर जाता है। इस समय सड़क पर जलभराव रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की माने तो बरसात में जलभराव से गंदा पानी घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या समाधान की मांग को लेकर पहले कई बार संबंधित विभागीय अफसरों व जनप्रतिनिधियों से मांग भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का निर्माण कराते हुए जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बाजार जाने के लिए भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। मोहल्ले में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मोहल्ले में कई सालों से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। बरसात में तो स्थिति काफी खराब हो गई है। धर्मेंद्र वंशकार
---------
रास्ते में जलभराव के कारण मुहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी पैदा हो रही है। जलभराव एवं कीचड़ के कारण राहगीरों को लोगों के घरों के चबूतरों पर से निकलना पड़ रहा है। सोनू वंशकार

--------
जलभराव होने से मच्छरों की तादात बढ़ती जा रही है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। डीएम के निर्देश के बाद भी यहां दवा का छिड़काव तक नहीं कराया गया। राजा योगी

सड़क पर भरा पानी

सड़क पर भरा पानी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed