फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis people trouble

जलापूर्ति बाधित होने से कस्बावासियों को हो रही परेशानी

Thu, 05 Nov 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
water crisis people trouble
water - फोटो : water
बानपुर। कस्बे में पिछले पांच दिनों से पेयजल की आपूर्ति न होने से कस्बावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान के कर्मचारियों का कहना है कि हमें समय से पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिससे आपूर्ति सुनिश्चित कराने में दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन

बानपुर कस्बे में पेयजल की आपूर्ति जल संस्थान के माध्यम से की जाती है। कस्बावासियों का कहना है कि त्योहार सिर पर है और जल संस्थान पांच दिन से पानी नहीं दे पा रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराए जाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। कस्बावासियों का कहना है कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार लाखों रुपये का बजट खर्च कर रही है, लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से लोग त्रस्त हो गए हैं। विभाग आए दिन कभी मोटर, कभी पार्ट्स खराब होने और कभी बिजली का रोना रोता है।
विज्ञापन

जल संस्थान के कर्मचारी खिलान सिंह यादव ने बताया कि विद्युत आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। जबकि बिजली विभाग के अधिकारी रोस्टर के अनुसार पर्याप्त बिजली देने का दावा कर रहे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी हरचरन ने बताया कि रोस्टर के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। जल संस्थान का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। बृहस्पतिवार को उसे बदल दिया जाएगा। कस्बावासियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान शीघ्र नहीं होता है तो कस्बावासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed