फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in kayasthpura by 15 days

कायस्थपुरा में 15 दिनों से पेयजल संकट

Thu, 29 Jul 2021 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
water crisis in kayasthpura by 15 days
लों में पानी आने के इंतजार में मुहल्ले वासी । - फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर) कस्बा महरौनी के अनेक ऐसे मुहल्ले हैं, जहां गर्मी के मौसम की शुरुआत में ही लोगों के सामने पानी की किल्लत शुरू हो गई थी और लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। इनमें मुहल्ला कायस्थपुरा व अथाईपुरा में करीब 15 दिनों से नलों में पानी न आने से लोगों में रोष व्याप्त है। इनका कहना है कि जलस्तर नीचे गिरने से अधिकांश हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। बरसात प्रारंभ हो चुकी है, इसके बाद भी नलों में पेयजल सप्लाई सुचारु नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नलों में पानी न आने से महिलाओं को दूरदराज जाकर पानी भरना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जहां महिला बच्चे घरों से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं, वहीं उन्हें मजबूरी वश पानी के लिए हैंडपंप पर भीड़ में जाना पड़ रहा है। कायस्थ पुरा और अथाईपुरा पर भी जलापूर्ति ध्वस्त है। आसपास के मोहल्लों में नलों से पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हैंडपंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी रहती हैं।
मुहल्ला कायस्थपुरा निवासी कुलदीप खरे ने कहा पेयजल समस्या का संकट काफी समय से चल रहा है और शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया, नलों से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा। विभाग की लापरवाही का खामियाजा मुहल्ले वाले भुगत रहे हैं। 15 दिनों से कायस्थपुरा सहित कई मुहल्लो में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायस्थपुरा में पेयजलापूर्ति ठप हो गई है, कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है, एक पानी की टंकी
और बनाई जाए तब लोगों को पेयजल आपूर्ति सही तरीके से हो सकेगी।-कुलदीप खरे
कायस्थ पुरा में पेयजलापूर्ति योजना जीरो बन कर रह गई है,विगत एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है, संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कपिल पटैरिया
मोहल्ले में 15 दिन से एक बूंद पानी नल से नहीं मिला। इस संबंघ में पहले भी समस्या से अफसरों को अवगत कराया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जनप्रतिनिधियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।-
रजनीश रिछारिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed