फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis in kanshiram colony since two month

दो माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे सुरईघाट कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे

Fri, 17 Sep 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
water crisis in kanshiram colony since two month
श्मशान घाट स्थित हैंडपप पर लगी बच्चों व औरतों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के मोहल्ला सुरईघाट स्थित कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदे दो माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर पाइप लाइन से होने वाली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है, तो वहीं तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में पानी जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शमशान घाट में लगे हैंडपंप से हाथ ठेला तो कुछ लोग साइकिल से पानी जुटा रहे हैं। कई बार जिम्मेदारों को सूचना के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सुरईघाट स्थिति कांशीराम कालोनी में निर्धनों को आवास दिए गए हैं। यहां पर लगभग 320 परिवारों को आशियानें की सुविधा दी गई है। कालोनी वासियों को पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। नलों के कनेक्शन भी दिए गए हैं। साथ ही चार हैंडपंप भी लगाए गए हैं। लेकिन वर्तमान में जिम्मेदारों की अनदेखी की भेंट चढ़ गई है। यहां पर बीते लगभग दो माह से पेयजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। ऐसे में कालोनी में पानी की किल्लत हो गई है। इतना ही नहीं पाइप लाइन के अलावा चार हैंडपंप भी लगाए गए थे, इनमें तीन खराब पड़े हैं। इससे लोगों को पानी जुटाना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को पानी जुटाने के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। लोग श्मशान घाट पर लगे हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं। इकलौता हैंडपंप होने से काफी भीड़ जुट रही है। लोगों को एक बार पानी लाने में लगभग तीस मिनट से अधिक समय लग जाता है। कई लोग पानी के अभाव में अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं। पानी की किल्लत के चलते कुछ लोग हैंडपंप तो कुछ साइकिलों पर डिब्बा लादकर पानी लाने को मजबूर हैं। कालोनी वासियों का कहना है कि कई बार सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

कालोनी में दो माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन अब तक निराकरण नहीं किया गया। - विपिन अहिरवार
पानी की सुविधा के लिए चार हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें तीन हैंडपंप बीते कई माह से खराब पड़े हैं। इससे पानी की समस्या बनी हुई है। - वसीम खान
कालोनी में पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोग पानी लाने के अलावा अन्य कोई कार्य नही कर पा रहे हैं। साइकिल से पानी लाना पड़ रहा है। - शिवराज कुमार
कालोनी में पानी की सुविधा की जाए। पाइप लाइन से नियमित आपूर्ति कराई जाए और हैंडपंपों को भी दुरुस्त कराया जाए। - प्रिंस राठौर

साइकिल पर पानी के डिव्बे ले जाता व्यक्ति

साइकिल पर पानी के डिव्बे ले जाता व्यक्ति- फोटो : LALITPUR

हाथ ठेले पर रखकर पानी के डिव्बे ले जाता व्यक्ति

हाथ ठेले पर रखकर पानी के डिव्बे ले जाता व्यक्ति- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed