फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water crisis, hndpump not working

पेयजल संकट: एक हैंडपंप खराब, नदी से पानी लेने को विवस है ग्रामीण

Thu, 07 Oct 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
water crisis, hndpump not working
लकड़ी का हत्था लगाकर हैडपंप से पानी निकालता ग्रामीण - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कारीटोरन में गल्ला मंडी हाट पैठ के नजदीक हरिजन आबादी में पीने के पानी के लिए दो हैंडपंप लगे है इनमें एक खराब पड़ा है और दूसरे हैंडपंप का हत्था गायब हो चुका है। लोग नदी से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के दावे तमाम किए जा रहे हैं लेकिन कई इलाकों में लगे हैंडपंप या तो खराब हैं ये फिर गंदगी के बीच लगे हुए हैं। कारीटोरन में गल्ला मंडी हाट पैठ के नजदीक हरिजन आबादी में ग्रामीण हत्थे की जगह पर लकड़ी का टुकड़ा बांधकर काम चला रहे हैं। हैंडपंप टूटा पड़ा है और आसपास गंदगी और कीचड़ का अंबार लगे होने से यहां का पानी दूषित और बदबूदार हो गया है। महज एक हैंडपंप से किसी तरह लोधी मोहल्ले एवं बरार जाति के 50 परिवार पानी लेते हैं। पानी की किल्लत बढ़ने पर ग्रामीणजन नदी से पानी लेने को मजबूर हैं जिसके चलते ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि ग्राम पंचायत खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

---------
नदी के पानी से चला रहे काम
कारीटोरन में गल्लामंडी के नजदीक दलित बस्ती में पीने के पानी का कोई साधन नहीं है। हैंडपंप खराब पड़ा है और फाउंडेशन टूटा होने पानी भी बदबूदार आ रहा है। मोहल्लेवासी मजबूरन नदी का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता बरार
----------
गांव में साफ-सफाई एवं पेयजल संबंधी तमाम समस्याएं व्याप्त हैं, जिम्मेदार अधिकारी एवं ग्राम पंचायत ग्रामीणों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

दशरथ
-----
कारीटोरन की दलित बस्ती में खराब पड़े हैंडपंप एवं ग्रामीणों को पेयजल समस्या की कोई जानकारी नहीं है। मौके का मुआयना कर हैंडपंप की मरम्मत करा दी जाएगी। महेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी

खराब हैंडपंप

खराब हैंडपंप- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed