फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water collect in plot create problem

खाली प्लाटों में जलभराव से समस्या

Mon, 01 Jan 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 01 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
water collect in plot create problem
nagar palika, lalitpur - फोटो : demo
नगर के मोहल्ला आजादपुरा में राजपूत कालोनी के सामने वाली गली में खाली पडे़ प्लाटों में जलभराव की समस्या से मोहल्लेवासी परेशान है। अक्सर इससे लोगों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पालिका में शिकायत करने के बाद पानी को निकाल दिया गया, लेकिन उसका स्थाई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद एक ओर स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग बढ़ाने के लिए दिन रात एक रहा है। प्रचार प्रसार पर भी लाखों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। लेकिन, जिन जगहों पर गंदगी का साम्राज्य है, उन्हें छुआ तक नहीं  जा रहा है। जिससे समस्या दिनों दिन खराब होती जा रही है। राजपूत कालोनी के सामने वाली गली में गहरा रही सफाई की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। गिरजेश कुमार अनुरागी के मकान के बगल में खाली प्लाट में नाली का गंदा पानी भर रहा है। अनुरागी के मकान से सटी गली में पेबर ब्रिक्स उखड़ने लगा है। वहीं, मकान के पीछे खाली प्लाट में भी गंदा पानी एकत्रित हो रहा है।
विज्ञापन


दीपक मिश्रा के मकान के सामने भी रास्ता कच्चा बना हुआ है। शिकायत पर पालिका ने मिट्टी का पुराव कराया था तब से लेकर आज तक इस गली के हालात नहीं बदले हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आजादपुरा में खाली प्लाटों में या तो कचरा या फिर नाली का गंदा पानी इकट्ठा होने से बड़ी परेशानी रही है। इस मामले में नगर पालिका न तो सफाई-व्यवस्था को सही कर पा रही है और न ही कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईजीआरएस से भी नहीं हो सका निदान
आजादपुरा में जल भराव की समस्या बहुत खराब है। इसकी शिकायत आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर की गई थी। जिसमें पालिका ने रस्म अदायगी करते हुए उसे निस्तारित दिखा दिया। लेकिन आज भी खाली प्लाटों में नाली का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है।
दीपक मिश्रा

 गंदा पानी निकालने को रख दिया पंप सेट
खाली प्लाट में गंदा पानी निकाले के लिए पंप सेट रखा गया है। जिसे तीन-चार दिन के अंतराल में चलाया जाता है। इसमें गंदा पानी तो निकल जाता है लेकिन प्लाटों में कीचड़ हमेशा बना रहता है। जिसका रास्ता अभी तक निकाला नहीं जा सका है। जिससे मच्छर भी पनपते हैं।
अंकित राजपूत

 जलभराव से मकान में आ गई सीलन
मकान के बगल में और पीछे खाली प्लाट हैं जिनमें नाली का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। कई बार नगर पालिका में इसकी शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या जस की तस है। प्लाट मालिक से लेकर जिम्मेदार अधिकारी इस मामले से पीछा छुड़ा रहे हैं। जिसका खामियाजा आसपास रहने वाले परिवारों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है।
चंद्रकांता अनुरागी


 सफाई को लेकर मुहल्ले में होते झगड़े
मोहल्ले में सफाई नहीं होने से आए दिन झगड़े की स्थिति बन जाती है। बीते दिनों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को बुलाना पड़ा था। नगर पालिका के जेई आए थे, वह भी मोहल्लेवासियों को आश्वासन देकर चले गए।

राधा कुशवाहा

ये लिखा था ईओ ने पत्र
मोहल्ले के दीपक मिश्रा ने आईजीआरएस पर शिकायती की थी। जिसके जवाब में पालिका के ईओ अवनींद्र कुमार ने शिकायतकर्ता को पत्र लिखा था। इसमें बताया गया था 15 सितंबर को की गई शिकायत के निस्तारण के लिए सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं अवर अभियंता ने निरीक्षण किया है। जिसमें पंप सेट द्वारा जल भराव की निकासी करा दी गई है साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा जो प्लाटों के पुराव की मांग की गई है, उन्हें व्यक्तिगत होने के कारण पालिका स्तर से पुराव किया जाना संभव नहीं है। नाली निर्माण के लिए नईम के मकान के बगल से हीरालाल के मकान की ओर नाली निर्माण की कार्य योजना बना ली गई है। स्वीकृति एवं बजट मिलने के बाद उसे प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed