फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water board find himself not able to maintaince of handpump

संस्थान ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत के लिए किए हाथ खड़े

Thu, 11 Jun 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
water board find himself not able to maintaince of handpump
हैंडपंप - फोटो : ???????
ललितपुर। जल संस्थान ने धनराशि के अभाव में शहर के विभिन्न वार्डों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि हैंडपंप मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री खरीदने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इन दिनों शहर की जलापूर्ति लड़खड़ाई हुई है। विभिन्न वार्डों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इसे खराब हैंडपंपों ने और गंभीर बना दिया है। इस समय विभागीय आंकड़ों के मुताबिक करीब आधा सैकड़ा हैंडपंप कई मोहल्लों में खराब हैं। हकीकत में संख्या इससे कहीं ज्यादा है। मोहल्ला नेहरू नगर, सिद्दनपुरा व आजादपुरा तृतीय में खराब हैंडपंपों की सूची काफी लंबी है। वार्ड नंबर 26 के सभासद भी खराब हैंडपंपों के नहीं सुधरने से परेशान हैं, उन्हें मोहल्लेवासियों को जवाब देते नहीं बन रहा है। यह स्थिति एक सभासद की नहीं है, कई जगह ऐसे हालात देखे जा रहे हैं। सभासद मंजू लवली शर्मा ने बताया कि बिहारीलाल बबेले के बगल में, टीकरा वाली गली में आम के पास, संजीव मिश्रा के घर के सामने, सनी राजा के घर के सामने, शिशु मंदिर की गली में, मनोज आटा चक्की के बगल में हैंडपंप खराब है। पिछले दिनों सभासद रामबाबू यादव ने भी खराब हैंडपंपों की सूची जल संस्थान को सौपी थी। उधर, जल संस्थान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। विभाग के पास हैंडपंपों की मरम्मत के लिए धनराशि की कमी जूझ रही है। इस कारण जल संस्थान को समय से हैंडपंपों की मरम्मत करना मुश्किल हो रहा है। गत वर्ष गर्मियों में नगर पालिका ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध कराई थी। इस बार भी विभागीय अफसर उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन उन्हें मरम्मत के लिए धनराशि नहीं मिल पाई है। इससे जगह-जगह पेयजल का संकट गहरा रहा है।
विज्ञापन

जल संस्थान ने उनसे कोई भी धनराशि की मांग नहीं की है। पंद्रह दिन पहले अधिशासी अभियंता से बात कर हैंडपंपों की मरम्मत, उसकी सूची व आवश्यकता के संबंध में निर्देशित किया गया था, लेकिन उन्होंने कोई भी सूची अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी सिंह, अपर उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
जिलाधिकारी ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत की है, लेकिन अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुुुलाकात करनी है। गत वर्ष हैंडपंपों की मरम्मत के लिए नगर पालिका से धनराशि प्राप्त हुई थी।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed