फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water accumulated in the hospital premises, waterlogging near pathology

Lalitpur News: अस्पताल परिसर में जमा पानी, पैथोलॉजी के पास जलभराव

Tue, 15 Jul 2025 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Water accumulated in the hospital premises, waterlogging near pathology
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज परिसर में जलभराव की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। यहां गेट नंबर एक से सीधे मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। डायलिसिस यूनिट के सामने गड्ढों में जलभराव हो गया है। सड़क कीचड़ से सन गई है। आगे स्टॉफ कॉलोनी का मार्ग दलदल हो गया है। यहां से वाहन तो दूर लोग पैदल तक सुरक्षित नहीं चल पा रहे हैं। बच्चों को बाहर निकालने के लिए अभिभावकों को आना पड़ रहा है।
---
फोटो - 07
अस्पताल परिसर में पीछे की ओर आवासीय कॉलोनी है। गेट नंबर एक से सीधे कॉलोनी का मार्ग है। पैथोलाॅजी से आगे मोड़ से मार्ग दलदल हो गया है। पानी की निकासी न होने से मार्ग जलमग्न हो गया है। पैदल चलने वाले लोगों को जमा पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। इस दौरान फिसलकर गिरने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

---
फोटो- 08
बिजली घर से डायलिसिस यूनिट होकर वन स्टॉप सेंटर से आगे निकलना मुश्किल हो गया है। यहां सड़क तो डली हुई है, लेकिन मरम्मत के अभाव में कच्चे मार्ग में तब्दील हो गई है। वाहनों की निकासी से गड्ढे हो गए थे, अब इसमें बारिश का पानी भर गया है। पूरी सड़क में गड्ढे होने से आगे तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 09
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण होने के बाद महिला व पुरुष अस्पताल की पैथोलाॅजी एक कर दी गई है। इसके बाहर गेट भी लगा हुआ है। पैथोलाॅजी के गेट के बाहर नाली की मरम्मत कराई गई है, लेकिन इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नालियों का पानी एकत्रित होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed