फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   warning for water tank

पानी की टंकी के लिए अनशन की चेतावनी

Tue, 30 Jun 2015 02:32 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 30 Jun 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू नगर के मुहल्लेवासियों ने वार्ड में लंबे समय से चली आ रही
विज्ञापन
पेयजल समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी का निर्माण व पाइप लाइन विस्तार की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर दो अगस्त से अनशन करने की चेतावनी दी है।


सोमवार को जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि वार्ड नंबर छह व चार में लंबे समय से पेयजल समस्या चली आ रही है। कई क्षेत्रों में तो पाइप लाइन का अभाव चला आ रहा है। पेयजल की समस्या को लेकर मुहल्लेवासी वर्षों से प्रार्थनापत्र देते चले आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक सुध नहीं ली है। जबकि, मुहल्लेवासी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो हैं। उन्होंने पानी की टंकी का निर्माण कराने व पाइप लाइनों को पूरे वार्ड में बिछवाने की मांग की है, जिससे लोगों तक पानी पहुंच सके। 


इस मौके पर पार्षद विवेक दरौनियां, लालजी राम, अजय यादव, देवेंद्र, शुभम, कमल प्रकाश यादव, पंकज यादव, रवि, राजेश कुमार, लीला बाई, रवि कुशवाहा, नब्बू कुशवाहा, विवेक यादव, खुशी पाल, मनोज, रघुनाथ, प्रदीप, प्यारे लाल, ब्रजेंद्र, गोलू, प्रमोद, मथुरा, राजेश, रतन लाल, यूसुफ खान, अजय यादव, विनोद कुशवाहा, चंद्रभान सिंह, रविंद्र, कमल कुमार, देशराज, विनोद पाल, अनीता, प्रेम बाई, रामदास, इदरीश, मिथलेश, राजू रायकवार, संगीता, मुन्ना रजक, जानकी, इरफान, असलम खां सहित अन्य मुहल्लेवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed