{"_id":"68c86d42901917ad6407db3a","slug":"voting-for-the-post-of-nagar-palika-president-will-be-held-on-15th-notification-issued-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-142732-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 15 को होगा मतदान, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 15 को होगा मतदान, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
ललितपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। 19 से 29 सितंबर तक नामांकन, 15 अक्तूबर को मतदान और 17 को मतगणना होगी। अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक दलों के दावेदारों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नगर पालिका परिषद के वर्ष 2023 में हुए चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद पर सरला जैन 9808 मतों से चुनी गई थीं। उन्होंंने 27 मई 2023 को अध्यक्ष पद की शपथ ली थी। इसी साल 24 जून को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। पालिकाध्यक्ष के निधन के बाद शासन ने बीते माह उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को प्रशासक नियुक्त कर दिया था।
सोमवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। प्रत्याशी 19 से 29 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन फार्म खरीद व जमा कर सकेंगे। 30 सितंबर को सुबह 11 बजे से कार्य समाप्त होने तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन अक्तूबर को पर्चा वापसी होगी। छह अक्तूबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 15 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और 17 अक्तूबर को मतगणना के साथ ही परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
यह है चुनाव कार्यक्रम
- 19 से 29 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन फार्म खरीद व जमा
- 30 सितंबर को आवेदनों की जांच सुबह 11 बजे से कार्य समाप्त होने तक
- तीन अक्तूबर को पर्चा वापसी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक
- छह अक्तूबर को चिह्न वितरण सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक
- 15 अक्तूबर को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक
- 17 अक्तूबर को मतगणना सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
-- -
आचार संहिता लागू होते ही नए कार्यों पर लगी रोक
नगर निकाय की रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। शहर में चौराहों व सड़कों पर यदि होर्डिंग बैनर लगे मिले तो उन्हें हटाया जाएगा। निर्माण कार्यों के टेंडर समेत अन्य सभी प्रकार के कार्यों पर रोक लग गई है।
0000000000000
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 19 से 29 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे और 15 अक्तूबर को मतदान व 17 को चुनाव परिणाम घोषित होगा।-समर सिंह, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी