फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   voting booth fight kadeslakala

मतदाता बूथ को लेकर ग्रामीणों में तनातनी

Thu, 07 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
voting booth fight kadeslakala
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
तालबेहट। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा कड़ेसरा बांसी के मजरा हसंगुवा में बने मतदान केंद्र को इस बार मजरा मोटा स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे गांव का प्रधान बनने की जोड़- तोड़ में लगे लोगों में तनातनी हो गई। बाद में थाना पूराकलां पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम हसगुंवा में मतदान केंद्र था, लेकिन इस बार प्रशासन ने बदलकर उसके स्थान पर मजरा मोटा में मतदान केंद्र बना दिया है। इसको मजरा हसगुवां और मजरा मोटा के लोगों ने अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है। इसको लेकर दो दिन से दोनों पक्षों द्वारा अपनी बात के लिए पूरी कराने की कोशिश की जा रही है। प्रशासनिक एवं राजनीतिक जोड़- तोड़ भी की जा रही है। इससे गांव में तनातनी का माहौल हो गया है। मंगलवार को इसी बात को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों के 11 लोगों को पकड़कर शांति भंग में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने बताया कि विवाद की सूचना पर दोनों पक्षों के 11 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed