फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Votes rained heavily in the festival of democracy, then the villagers came forward

ललितपुर में जमकर गिरे वोट, दोनों विधानसभाओं में कुल 72.73 प्रतिशत हुआ मतदान

Mon, 21 Feb 2022 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Votes rained heavily in the festival of democracy, then the villagers came forward
ललितपुर। जिले में रविवार को मनाए गए लोकतंत्र के महापर्व में वोटों की जमकर बारिश हुई। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जिले में कुल 72.73 प्रतिशत मतदान हुआ। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में 70.63 और महरौनी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश में सबसे ज्यादा कुल 74.83 प्रतिशत मतदान हुआ। 26 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब ईवीएम मशीनों में बंद हो चुका है।
विज्ञापन

जनपद में रविवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। मतदाताओं ने सुबह से ही उत्साह के साथ मतदान किया। मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी लाइनों में लगकर लोगों ने खूब मतदान किया। शहर के रावरपुरा बालिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय, महावीरपुरा स्थित जीजीआईसी, नगर संसाधन केंद्र, आदर्श स्कूल, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तालाबपुरा, सुधासागर इंटर कॉलेज, चंडी मंदिर के पीछे प्राथमिक विद्यालय, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, नेहरूनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय, लक्ष्मीपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय, आईटीआई सिद्घन मंदिर के पास स्थित मतदान केंद्रों पर लोगों में खूूब उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद, छतों पर बैठकर होती रही निगरानी
मतदान के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए जनपद में 11 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को तैनात किया गया, जो हर समय सजग रहते हुए ड्यूटी पर तैनात रहे। सुरक्षा बलों ने मतदाताओं को छोड़कर बूथों के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया। यहां तक कि बूथों या आसपास की छतों पर बैठकर सुरक्षा के लिए निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया मतदान स्थलों का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, रिटर्निंग ऑफीसर समेत तमाम अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के अंतर्गत मतदान स्थलों का निरीक्षण करते रहे। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के साथ पूरे जिले के तालबेहट, जखौरा, बार, महरौनी, पाली, मड़ावरा क्षेत्रों में पहुंचकर बूूथों पर निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं व मतदान का जायजा लिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों प्राथमिक विद्यालय तालाबपुरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदनवारा ब्लॉक जखौरा एवं मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट सहित तालबेहट क्षेत्र, पूराकलां, पूराबिरधा, बानपुर, माताटीला, जखौरा, बिरधा, जाखलौन, बंदरगुढ़ा एवं ललितपुर के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया के सकुशल संचालन की स्थिति का जायजा लिया।

ईवीएम जमा कराना शुरू, अधिकारियों ने ली राहत
दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों को सील करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरपुर मंडी स्थल पहुंचना शुरू हो गई, जहां अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मशीनों को जमा कराया और मशीनों को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया। इन मशीनों को दस मार्च को निर्णय वाले दिन तक पूर्ण सुरक्षाचक्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed