{"_id":"5bd760f0bdec2265a1061b1f","slug":"vote-first-priority-after-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो
lalitpur
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
मतदान
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में मतदाता साक्षरता और जागरूकता अभियान चलाकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए प्रेरित किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ग्राम मसौराकलां में नुक्कड़ नाटक और लोकगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर जनपद में मतदाता साक्षरता और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्कूली छात्र-छात्राएं गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहें है। सोमवार को विद्यालय नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्या रुपम सिंह के निर्देशन में ग्राम मसौराकलां में नुक्कड़ नाटक और लोकगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यहां अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सह उप निर्वाचन अधिकारी समर सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठाती देवी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने लिए अपनी नाट्य कला के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर तथा उपकृषि निदेशक संतोष कुमार सविता भी उपस्थित रहे। यहां ग्राम प्रधान मनीषा तिवारी और प्रतिनिधि के रूप में नीरज तिवारी उपस्थित रहें। यहां ग्राम प्रधान ने अपने विचारों के माध्यम से जनता को सभी प्रलोभनों दूर रखकर सही प्रत्याशी चुनने को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें प्रभारी जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बारीकी से ग्रामीणों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एवं बीबीएम के बारे में विस्तृृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नमिता गुप्ता, हर्षिता संज्ञा, श्वेता जैन, शिमता राठौर, पुष्पा हुंडैत, रीना हुंडैत, कार्यालय अधीक्षक अमित पाराशर, रवि राठौर एवं घनश्यामदास कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई ओम प्रकाश पटैरिया ने किया। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की छात्राओं में शिवानी झां, रिया झा, दीपिका वर्मा, रविना वर्मा, शालिनी विश्वकर्मा, रियल राठौर, प्रतिमा नामदेव, सुरभि नामदेव, सेजल श्रीवास्तव, साक्षी शुक्ला, मन्तशा छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।