{"_id":"61099dc08ebc3ebcd44343b9","slug":"vip-road-crumble-in-two-days-lalitpur-news-jhs2010953141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हद हो गई: दो दिन की बारिश में उखड़ गई शहर की वीआईपी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हद हो गई: दो दिन की बारिश में उखड़ गई शहर की वीआईपी सड़क
विज्ञापन
अधिकारियों के आवास के सामने सड़क से उखड़ रही गिट्टी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वर्णी चौराहा से कलक्ट्रेट चौराहा एवं सदनशाह तक शहर की वीआईपी सड़क दो दिन की ही बारिश में उखड़ गई है। सड़क पर गड्ढे और गिट्टी उखड़ने से राहगीरों को परेशानी हो रही है, कोई गिरकर चोटिल हो रहा है, तो किसी की गाड़ी खराब हो रही है। यह हाल तब है जब कलक्ट्रेट, कचहरी, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, पुलिस लाइन और एसडीएम के आवास इसी मार्ग पर हैं।
शहर में दो दिनों तक हुई तेज बारिश के कारण कई जगह सड़कें उखड़कर खराब हो चुकी हैं। वर्णी चौराहा से कचहरी चौराहा एवं सदनशाह चौराहा तक की वीआईपी सड़क का निर्माण कुछ समय पहले ही किया गया था, लेकिन यह सड़क पहली तेज बारिश को नहीं झेल पाई और दो दिनों की जगह-जगह उखड़ गई है। सड़क पर जहां गड्ढे हो गए हैं, वहीं पूरी सड़क पर गिट्टी उखड़कर फैल गई है। इससे यहां वाहनों चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन गिट्टी से गुजरने के दौरान फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि कुछ वाहन पंक्चर हो जा रहे हैं।चार पहिया वाहनों के निकलने पर गिट्टी उछलकर राहगीरों के लग रही है।
इस सड़क पर जिला के प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारियों का आना जाना बना रहता है। इसी सड़क पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम सदर के आवास, पुलिस लाइन, कलक्ट्रेट, कचहरी, विकास भवन, जिला जज का आवास, सांसद कार्यालय, बीएसपी कार्यालय स्थित है। इसी मार्ग से जिला अस्पताल भी लोग जाते हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मंडलीय अधिकारियों के अलावा मंत्री आदि भी आकर ठहरते हैं, इसके बाद भी इस ओर प्रशासन गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
-----
सड़क काफी खराब हो गई है। यहां हर ओर गिट्टी उखड़ गई है और गड्ढे ही गड्ढे हो चुके हैं। ऐसे में यहां निकलने के दौरान बाइक पंक्चर हो गई है, जिस पर अब गाड़ी पैदल चलकर धकेलकर ले जा रहे हैं। मौसम, नागरिक।
--------
यह शहर की वीआईपी सड़क है, इस पर हर समय अधिकारियों को आना जाना रहता है। अब यही सड़क उखड़ने लगी है। सड़कों की मरम्मत कराना जरूरी है, किसी दिन कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
-रमेश राजपूत, राहगीर।
---------------
सड़क खराब है, पूरी सड़क पर गिट्टी उखड़ी पड़ी है। यहां से हर समय जरूरी कार्य से आना पड़ता है। कुछ दिनों से अब इसी सड़क की हालत खराब हो गई है। इससे वाहन निकालने परेशानी हो गई है।
-जितेंद्र सेन, नागरिक।
------
सड़क उखड़ने की जानकारी मिली है इसका निरीक्षण कराकर बारिश बंद होने पर मरम्मत कराई जाएगी।
निहालचंद, अधिशासी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद ललितपुर।