फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villagers died by snake bite

सांप के काटने से ग्रामीण की मौत

Fri, 03 Sep 2021 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
villagers died by snake bite
Snake.jpeg - फोटो : Snake.jpeg
ललितपुर। थाना पाली के ग्राम निवाई में सांप के डसने से एक ग्रामीण की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना पाली अंतर्गत ग्राम निवाई निवासी मुलायम पाल (50) पुत्र रामप्रसाद बुधवार की शाम को करीब छह बजे बाइक से खेत पर फसल देखने को गया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में खेत पर गए तो मुलायम वहां अचेत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने देखा तो उसे सांप के काटे के निशान मिले। इस पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक बेटा व तीन बेटियां हैं और वह तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक के भतीजे हाकिम सिंह ने बताया कि उसके चाचा मुलायम पाल की खेत पर सांप के डसने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed