फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villagers died by pesticide

कीटनाशक खाने से ग्रामीण की मौत

Mon, 11 Jan 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
villagers died by pesticide
sucide image.jpg - फोटो : sucide image.jpg
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत ग्राम पटौआ में एक ग्रामीण ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे झांसी उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पटौआ निवासी प्रमोद झा (40) पुत्र सुखलाल झा शनिवार की दोपहर में लगभग दो बजे खेत पर था, तभी उसने कीटनाशक का सेवन कर दिया। यह देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी, जिस पर परिजन उसे तत्काल उपचार को बिरधा सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेेफर कर दिया, जहां उसकी हालत और भी गंभीर हो गई। जिस पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन झांसी पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई वीरेंद्र झा ने बताया कि उसके भाई ने कीटनाशक किन कारणों से खाया है, इसकी जानकारी नहीं है। उसके भाई का किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। उसने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके चार पुत्री व एक पुत्र है। वीरेंद्र ने बताया कि उसका भाई प्रमोद तीन साल पहले एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता था, जहां काम करने के दौरान दुकान में रखे बारूद में ब्लास्ट होने से वह बुरी तरह झुलस गया था लेकिन उपचार से ठीक तो हो गया था। उसके बाद वह वेल्डिंग की आंच लगने के कारण काम नहीं कर पाता था, जिससे उसका काम छूट गया। इस वजह से भी वजह से भी परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed