फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers caught two people along with a car on suspicion of child theft, three fled.

Lalitpur News: बच्चा चोरी के शक में कार सहित दो लोगों को गांव वालों ने पकड़ा, तीन भागे

Tue, 03 Mar 2026 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught two people along with a car on suspicion of child theft, three fled.
ग्रामीण ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र, पुत्रियों को टॉफी देकर गाड़ी में बैठाने का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने कहा - गलतफहमी में पकड़ लिया था दोनों युवकों को, पिटाई का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बच्चा चोरी करने के शक में थाना जखौरा के ग्राम बरौदा स्वामी में ग्रामीणों ने दो युवक को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। एक ग्रामीण ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उसने तीन बच्चियों को टॉफी देकर गाड़ी में बैठाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने कहा कि गलतफहमी में गांव के लोगों ने युवकों को पकड़ लिया था।
थाना जखौरा के ग्राम बरौदास्वामी निवासी ताराचंद ने थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि एक मार्च की शाम उसकी तीन पुत्रियां खेत से घर आ रही थीं। नहर के पास चार-पांच अज्ञात लोग कार से आए। उन्होंने उसकी पुत्रियों को टॉफी देकर कहा कि उनकी मम्मी बुला रही है। उनकी गाड़ी में बैठ जाओ। आरोपी जब लड़कियां को गाड़ी में बैठाने लगे तो वह चिल्लाने लगीं। इस पर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो वे भाग गए। दो लोगों को कार के साथ लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस बच्चा चुराने की घटना को नकार रही है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि उक्त लोगों ने गांव के कुछ मजदूरों को काम करने के लिए पूर्व में रुपये दिए थे। अब वह लोग उक्त मजदूरों को लेने के लिए आए थे और बच्चियों से घर का पता पूछा था। इस पर गांव के लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया था। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना में पकड़े गए युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed