{"_id":"616f1d8293bab73566671a5e","slug":"villager-suicide-in-family-dispute-lalitpur-news-jhs2069909174","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
socide.jpg
- फोटो : socide.jpg
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम मिदरवाहा में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी बीस दिन की बेटी को छोड़कर मायके चली गई थी, इस कारण से वह काफी परेशान रहने लगा था।
थाना महरौनी के ग्राम मिदरवाहा निवासी वीरन (22) पुत्र धनीराम अहिरवार मकान बनाने का काम करता था। उसका आए दिन अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था। दो दिन पहले शनिवार को उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर उसकी पत्नी अपनी बीस दिन की बेटी को सास के पास छोड़कर मायके चली गई थी। जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। मंगलवार को सुबह उठकर जरूरी कामों से निवृत्त होने के बाद वह अपने कमरे में चला गया, जहां उसने रस्सी से छत के कुंदे पर फांसी लगाकर जान दे दी।
वीरन का कमरा सड़क किनारे है, खिड़की खुली होने के कारण रास्ते से निकल रहे एक राहगीर ने उसे कमरे में लटकता देखा तो तुरंत इसकी सूचना घर के पीछे काम कर रहे परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दरवाजे तोड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई परमानंद ने बताया कि उसके भाई वीरन और पत्नी में आपस में विवाद होता था। पत्नी बेटी को छोड़कर मायके चली गई। इसी बात को लेकर उसके भाई ने फांसी लगाकर जान दी है। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। वह दो भाइयों में छोटा था।