फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villager body found hanging

ग्रामीण का शव आम के पेड़ पर लटका मिला

Thu, 08 Jul 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
villager body found hanging
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बिरधा में एक ग्रामीण का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के बिरधा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कुमरौल निवासी मानिक प्रसाद सेन (45) पुत्र हरदास सेन बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे उठ गया और घर से कुछ दूर शौच के लिए चला गया। सुबह करीब 7.30 बजे बच्चों की नजर उसी के खेत में लगे आम के पेड़ पर पड़ी तो उन्होंने अन्य परिजनों को बुलाकर पेड़ पर किसी के लटकने की बात बताई, जिस पर परिजन व अन्य ग्रामीण तत्काल दौड़कर आम के पेड़ के पास पहुंच गए, जहां पेड़ पर रस्सी के सहारे मानिक प्रसाद का शव लटक रहा था। परिजनों की सूूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई सूरज सेन ने बताया कि मानिक प्रसाद के पास लगभग डेढ़ से पौने दो एकड़ खेती की जमीन है और वह खेती करता था। मृतक के दो बेटे व पांच बेटियां हैं, जिनमें एक बेटे और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार मध्यम वर्गीय होने के कारण उसने दो बेटियों की शादी सम्मेलन में और एक बेटी की शादी मंदिर से की थी। अब उसके एक बेटा व दो बेटियों की शादी होना बाकी है। परिजन मानिक प्रसाद के फांसी लगाने के कारणों से अनभिज्ञता जता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed