{"_id":"60d633d78ebc3e323068dc7c","slug":"village-pyasa-storm-lalitpur-news-jhs1980027104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी व बारिश में पेड़ व खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी व बारिश में पेड़ व खंभे गिरे, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सोजना बिजली घर के अंतर्गत ग्राम प्यासा में बृहस्पतिवार की देर रात को बारिश व आंधी के चलते हाइटेंशन लाइनों के खंभे व पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे ग्राम प्यासा समेत आसपास के करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
सोजना स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम प्यासा, धुरवारा,चौका, चौमऊ, गढ़ौली, टपरियन आदि गांव में बृहस्पतिवार की रात को तेज बारिश व आंधी आने के चलते हाइटेंशन एवं एलटी लाइन के करीब बारह बिजली खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए। कुल करीब 17 खंभे टूटना बताया गया है। इसी प्रकार आंधी के चलते दर्जनों पेड़ भी गिर गए। बिजली के खंभे व बिजली तार टूटने से करीब 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे अब इन गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है।
अगले दिन शुक्रवार को सुबह बिजली विभाग की टीम ने गांवों में जाकर पेट्रोलिंग करके टूटे हुए खंभों व लाइनों का निरीक्षण किया और अवर अभियंता अवर अभियंता सोजना चंद्रशेखर द्वारा इस मामले में उपजिलाधिकारी से मिलकर 17 खंभों को पास कराकर इस्टीमेट मुख्यालय भेजा गया है। अब मुख्यालय से स्टीमेट के आधार पर स्टोर से खंभे मिलने के बाद उक्त गांवों में खंभे व बिजली लाइनें लगाने का काम शुरू किया जएगा। तब तक इन सभी गांवों में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
---------
बिजली, पानी के लिए परेशान हुए लोग
सोजना बिजली घर से जुड़े ग्राम प्यासा, धुरवारा, चौका, गढ़ौली, चौमऊ के लोगों को दो दिन से बिजली गुल होने से पानी, बिजली उपकरण चलाने, मोबाइल चार्ज करने, गेहूं पिसाने आदि कार्यों के लिए परेशान होना पड़ु रहा है, जो अभी कुछ दिन और खंभे लाइन लगने तक परेशान होना पड़ेगा।