{"_id":"6179a3d61e703d5c8711eb7b","slug":"vilaager-body-found-hanged-lalitpur-news-jhs207615957","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
socide.jpg
- फोटो : socide.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम बूचा में एक ग्रामीण का शव मंगलवार की देर रात को घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने घरेलूू विवाद की बात कही है।
ग्राम बूचा निवासी दामोदर (32) पुत्र श्यामलाल लोधी बुधवार की शाम को मुख्यालय से डीजल लेकर गांव लौटा था और रात में करीब दस बजे तक घर के पास ही देखा गया। इसके बाद वह अचानक से किसी बात से क्षुब्ध होकर लापता हो गया। देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की, जिस पर उसका शव घर के पीछे ही आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर जखौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई कृपाल ने बताया कि उसका भाई मंगलवार की शाम को डीजल लेकर लौटा था। इसके बाद घर में ही किसी बात को लेकर पत्नी से वाद विवाद हो गया, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं मृतक के साले बानपुर के ग्राम सूरीखुर्द निवासी लक्ष्मन सिंह ने बताया कि उसकी बहन के अनुसार दामोदर ने रात साढ़े दस बजे तक अपने भाइयों के साथ बैठकर शराब पी, इसके बाद देर रात को एक बजे उसका शव आम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के साले ने उसके जीजा की मौत को संदिग्ध बताया है। मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। जबकि वह तीन भाइयों में छोटा था।