फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   video confrensing smiti irani

व्यापारियों ने मोबाइल पर सुनी स्मृति रानी की मीटिंग

Sat, 27 Jun 2020 10:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
video confrensing smiti irani
मोबाइल पर स्मृति ईरानी को सुनते भाजपा लघु उद्योग के जिला अध्यक्ष अजय जैन व अन्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनसंवाद रैली को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओं के बैंकों में जन धन खाते खुलवाए थे, उस समय विपक्ष ने खूब आलोचना की। आज वही बैंक खाते गरीबों को मदद पहुंचाने में काम आए। लॉकडाउन के दौरान उनके खाते में पांच सौ रुपये की राशि सीधी भेजी गई। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न माध्यमों से जुड़कर उनके विचारों को सुना। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्धनों के दर्द को समझा है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को धुआं से छुटकारा दिलाया। प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिया। व्यापारियों को भी ऋण मुहैया कराया जा रहा है। कोरोना काल में हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी एवं अन्य कई प्रशासनिक अधिकारियों ने हजारों लोगों की मदद की है। उनकी सेवा के लिए पार्टी अभिनंदन करती है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हरसंकट में देश के साथ खड़ा है। देशहित सर्वोपरि है। देश के प्रत्येक नागरिक की चिंता करना, हमारा प्रथम कार्य है।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहरलाल पंथ ने अपने मोबाइल पर संवाद रैली को सुना। उधर, भाजपा लघु उद्योग के जिलाध्यक्ष अजय जैन सहित व्यापारियों ने उद्योग धंधे जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की रैली पर ध्यान केंद्रित किए रहे। उन्होंने व्यापारियों के हित की बात की तो व्यापारियों में पार्टी के प्रति भरोसा बढ़ा। इस अवसर पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, नगर उपाध्यक्ष दीपक सिंघई, नगर महामंत्री स्वाति जैन, रवींद्र जैन मुनमुन, सचिन मोदी, पीयूष मिली, सुनील जैन, सचिन जैन, रमेश साहू, जाकर खान, साकिर खान, युसूफ, आकिल खान, सुरेंद्र जैन, राजू जैन, प्रदीप जैन आदि डिजिटल माध्यमों से जुड़कर जन संवाद रैली का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed