{"_id":"69d54d6befd8b863d40a7880","slug":"vehicles-will-no-longer-be-deemed-fit-without-vltd-leaving-vehicle-owners-worried-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-154400-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अब वीएलटीडी के बिना नहीं होगी वाहनों की फिटनेस, वाहन स्वामी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अब वीएलटीडी के बिना नहीं होगी वाहनों की फिटनेस, वाहन स्वामी परेशान
विज्ञापन
कई कंपनियों के पास उपलब्ध नहीं है व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अब सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इस उपकरण के बिना वाहनों की फिटनेस नहीं हो सकेगी। पुराने वाहनों में यह वाहन स्वामियों को खुद लगवानी पड़ेगी, जबकि नए वाहनों में यह लगकर ही आ रही है। ऐसे में जिन पुराने वाहनों में यह उपकरण नहीं लगे हैं, उनकी फिटनेस नहीं होने से वाहन स्वामियों को परेशान होना पड़ रहा है।
सभी व्यावसायिक परिवहन वाले वाहनों बसों, यात्री वाहनों, टैक्सी, ओला-उबर जैसी कैब सेवाओं के साथ-साथ तीन टन से अधिक भार ढोने वाले राष्ट्रीय और राज्य परमिट वाले ट्रकों और अधिक माल ढोने वाले वाहनों में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
वर्तमान में चल रहे पुराने वाहनों के लिए वीएलटीडी की अनिवार्यता एक अप्रैल से लागू की कर दी गई है। सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, ओवरस्पीडिंग और गलत रूट पर चलने वाले वाहनों पर अंकुश लगाना है। इसके अतिरिक्त, चोरी हुए वाहनों को ट्रैक करने में भी यह उपकरण सहायक होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कंपनियों में उपलब्ध नहीं है, फिटनेस में आ रही परेशानी
कुछ कंपनियां वीएलटीडी उपलब्ध करा रही हैं, कुछ कंपनियों के पास अभी यह उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। यह उपकरण 15 हजार रुपये में मिल रहा है। इसके नहीं होने से फिटनेस कराने में दिक्कत आ रही है। पहले कंपनियों को यह उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए थे, उसके बाद फिटनेस के लिए लागू करना था।
-मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, बस यूनियन।
वर्जन
एक अप्रैल से वाहन फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) और परमिट से जुड़े सभी कार्यों के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) एवं आपातकालीन सहायता बटन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है।
-विपिन चौधरी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी।