फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vehicles from Madhya Pradesh running on petrol from Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के पेट्रोल से दौड़ रहे मध्यप्रदेश के वाहन

Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vehicles from Madhya Pradesh running on petrol from Uttar Pradesh
ललितपुर। मध्यप्रदेश के वाहन उत्तर प्रदेश के पेट्रोल और डीजल से दौड़ रहे हैं। दोनों प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में अंतर होने से मध्यप्रदेश के लोग यहां पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि यूपी में पेट्रोल एमपी के मुकाबले 12 रुपये और डीजल करीब पांच रुपये सस्ता है। ऐसे में जिले के सीमावर्ती पेट्रोल पंप पर मध्य प्रदेश के लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थो के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई के दौर में एक-एक रुपया बचाने के लिए लोग तमाम जतन करते हैं और जब करीब 12 रुपये बच रहे हैं, तो लोग तीन-चार किलोमीटर जाने की परेशानी उठाने से गुरेज नहीं करते। कुछ यही हालात जिले के सीमवर्ती पेट्रोल पंपों का है।
विज्ञापन

दरअसल, ललितपुर के बानपुर में पेट्रोल 95.87 रुपये और डीजल 87.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में पेट्रोल 108.08 रुपये और डीजल 91.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मध्य प्रदेश के दामों से जनपद में बिकने वाले पेट्रोल में 12 रुपये और डीजल में पांच रुपये का अंतर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एमपी के वाहन चालक और किसान सीमावर्ती पेट्रोल पंप से पेट्रोल और डीजल खरीद कर ले जाते हैं। ऐेसे मेें जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बसे पेट्रोल पंप पर खपत बढ़ गई है। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप पर करीब 40 फीसदी वाहन मध्यप्रदेश के पहुंचते हैं। पेट्रोल पंप संचालक राजीव बब्बर कहते हैं कि दोनों प्रदेशों के दामों में बड़ा अंतर है। ऐसे में मध्य प्रदेश के तमाम लोग जिले की सीमा पर आकर पेट्रोल डलवाते हैं।
यह है अंतर
जिला पेट्रोल डीजल
ललितपुर 95.87 87.37
टीकमगढ़ 108.08 91.62
अंतर 12.21 4.25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed