फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vedic discourses delivered the message of human welfare

वैदिक सत्संग में दिया मानव कल्याण का संदेश

Sun, 24 May 2015 12:42 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vedic discourses delivered the message of human welfare
महर्षि दयानंद सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज के तत्वाधान में चल रहे वैदिक
विज्ञापन
सत्संग, यज्ञ, भजन एवं प्रवचन कार्यक्रम के अंतर्गत भजनोपदेशक ने भजनों के माध्यम से मानव कल्याण का संदेश दिया।

सीबी गुप्ता प्रार्थना स्थल मंच पर चल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ छत्रपति शिवाजी डिग्री कालेज के प्रबंधक विजय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज द्वारा समाज में समरसता का कार्य किया जा रहा है। भजनोपदेशक योगेशदत्त ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सर्व शक्तिमान परमेश्वर ही सभी का साथी और सहारा है, उसकी उपासना से मानव जीवन को सफल बना सकते हैं।

वैदिक प्रवक्ता प्रोफेसर अखिलेश शर्मा लातूर ने कहा कि आर्य समाज सत्य सनातन व वैदिक धर्म का प्रचारक है, जो बुराइयां विभिन्न धार्मिक मतों में आ गई हैं, उन कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। वहीं, कार्यक्रम के तीसरे दिन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमान रामेश्वर रजक, गेंदालाल साहू,  इंद्र सिंह पटेल, डीएल यादव आदि रहे। 

इस मौके पर ठाकुर रूप सिंह, भानु प्रताप सिंह, दरयाब सिंह परमार, राजाभैया, दिनेश सिंह, हीरालाल सेन, पुरुषोत्तम नारायण दुबे, लखन लाल सेन, छोटू सेंगर, रामसेवक निरंजन, भागीरथ प्रजापति, रामप्रताप सिंह, परमानंद सोनी, राजेंद्र खरे, लखन लाल वैद्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन आर्य समाज के मंत्री लखनलाल आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed