फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Various Brahmin organizations celebrated the birth anniversary with devotion and enthusiasm.

Lalitpur News: भगवान परशुराम ने शास्त्र व शस्त्र विद्या से की मानव मूल्यों की रक्षा

Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Various Brahmin organizations celebrated the birth anniversary with devotion and enthusiasm.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ विभिन्न ब्राह्मण संगठनों ने मनाया। इलाइट चौराहा के पास स्थित परशुराम मंदिर में पूजन अर्चन के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्कृत विद्यालय खोलने की मांग उठाई गई। सदर विधायक ने सर्व ब्राह्मण महामंडल से संस्कृत विद्यालय खोलने के लिए सहयोग करने का वादा किया।
सर्व ब्राह्मण महामंडल जनकल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ नृसिंह मंदिर के महंत गंगादास महाराज एवं तुवन मंदिर के महंत रामलखनदास महाराज और ब्राह्मण महामंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार गोस्वामी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके साथ भगवान परशुराम की मूर्ति का पूजन-अर्चन किया गया। यहां गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नृसिंह मंदिर के महंत गंगादास महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम का अवतार समाज में व्याप्त अन्याय एवं अत्याचार को दूर कर सामाजिक समरसता एवं सर्व समाज के कल्याण के लिए हुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने तत्कालीन समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना की थी। विशिष्ट अतिथि तुवन सरकार एवं अखाड़ा परिषद के महंत रामलखनदास महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम ने शास्त्र विद्या एवं शस्त्र विद्या दोनों द्वारा राष्ट्र एवं समाज में वैदिक संस्कृति की स्थापना एवं मानव मूल्यों को संरक्षित करने का प्रयोग किया था। महामंत्री रामेश्वर प्रसाद सड़ैया ने सामाजिक एकता के साथ ट्रस्ट द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे ने कहा कि भगवान परशुराम के आदर्शों एवं संदेशों को जनजन तक पहुंचाने के लिए ट्रस्ट पूरे जिले में एक कार्ययोजना तैयार कर संगोष्ठी के माध्यम से सर्वसमाज को एकता के सूत्र में बांधेगा। डाॅ. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का गठन किया है। ललितपुर में संस्कृत विद्यालय की स्थापना करनी चाहिए। सदर विधायक ने संस्कृत विद्यालय के लिए विधायक निधि से सहयोग देने की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरश्चिंद्र रावत ने कहा कि ब्राह्मण समाज पुनः ऋषियों महर्षियों द्वारा बताए गए सिद्धांतों पर चलकर समाज का मार्गदर्शन करे। संगोष्ठी में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन, चंद्रशेखर पंथ, आदित्य नारायण बबेले, उमाशंकर बिदुआ, भगवत नारायण वाजपेयी, महेश प्रसाद मिश्र, निखिल तिवारी, धर्मेंद्र रावत, अनुज कांत दीक्षित, कमलापत रिछारिया, बाबूलाल द्विवेद्वी, दुर्गाप्रसाद पाठक, अवध बिहारी उपाध्याय, संतोष चौबे, विलास पटैरिया, महेंद्र अग्निहोत्री, रविकांत दीक्षित, राजीव बबेले सप्पू, गिरीश पाठक सोनू, कौस्तुभ चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed