फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccine shoratge, 44 pecent vaccinated

वैक्सीन की किल्लत बरकरार, 44 फीसदी लोगों का हो सका टीकाकरण

Sat, 03 Jul 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
vaccine shoratge, 44 pecent vaccinated
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर लोग वैक्सीनेशन कराने को लेकर जागरूक हैं, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष वैक्सीन न मिलने के कारण लोगों को बगैर टीका लगवाए वापस लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को करीब 44 फीसदी लोगों के ही टीका लग सका अन्य लोगों को केंद्रों से निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर निगरानी समिति, ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग के कर्मचारी भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन को ही कारगर बता रहे हैं। इससे लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गए हैं। प्रतिदिन वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या केंद्रों पर बढ़ रही थी। लेकिन चार दिनों से वैक्सीनेशन का टोटा हो रहा है। मंगलवार को मात्र 170 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। बुधवार को वैक्सीन सेंटर पूरी तरह से बंद रहे। बृहस्पतिवार को जिले में 2300 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। शुक्रवार को छह हजार के सापेक्ष 2600 डोज मिले। इससे सेंटरों पर पूरे दिन वैक्सीनेशन नहीं हो सका। सुबह के समय वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को टीका लगाया गया। दोपहर में ही अधिकांश सेंटरों पर वैक्सीन खत्म हो गई। इससे लोग बिना टीकाकरण कराए ही अपने घरों को लौट गए। लगातार वैक्सीन कमी होने से टीकाकरण कराने आ रहे लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

---
कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगवाना था। टीका लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे, जहां वैक्सीन खत्म हो गई। अब दूसरे दिन आना पड़ेगा।
- अंगूरी बाई
---
ोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के लिए आए थे, लेकिन वैक्सीन की कमी से टीकाकरण नहीं हो सका है। पर्याप्त मात्रा में डोज उपलब्ध कराए जाएं।
- सुमेर कुमार जैन
शुक्रवार को 2600 डोज प्राप्त हुए थे, जिन्हें वैक्सीनेशन सेंटरों पर भेजकर टीकाकरण कराया गया है। अधिक वैक्सीन मिलने पर समय तक ही टीकाकरण किया जाएगा।
- डा. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed