फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccine campaign from today

खुरपका-मुंहपका रोग को टीकाकरण अभियान आज से

Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
vaccine campaign from today
cow - फोटो : cow
ललितपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत सूचित किया गया है कि खुरपका-मुहपका रोग (एफएमडी) टीकाकरण अभियान मंगलवार से शुरू किया जाना है। उन्होंने जनपद के सभी विकासखंडों के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों/पशु चिकित्साधिकारियों, नोडल एफएमडी-सीपी कार्यक्रम को निर्देश दिए कि टीकाकरण से संबंधित अभिलेख पूर्ण करें और निर्धारित प्रारूप पर सूचना प्रतिदिन जनपद स्तर पर उपलब्ध कराएं। विकासखंड स्तरीय उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी, जो विकास खंड के नोडल भी है, उनका दायित्व है कि विभागीय वाहन का नियमानुसार प्रयोग करें एवं लॉग बुक भरते रहें। टीकाकरण में लगाये गये अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये एवं यह भी संज्ञान में रखा जाये कि बायफ/पैरावेट द्वारा किया गया टीकाकरण किसी भी परिस्थिति में 1/3 से ज्यादा न हो, साथ ही टीकाकरण पूर्व अपने क्षेत्र में चिह्नित 10 ग्रामों से 10 गाय एवं 10 भैंस के प्री वैक्सीनेशन सीरम सैंपल एकत्रित कर रोग निदान प्रयोगशाला, सदर ललितपुर पर उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed