फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vaccination shortage, camp manage trouble

वैक्सीन की कमी से चौदह की जगह मात्र चार लग सके टीकाकरण शिविर

Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
vaccination shortage, camp manage trouble
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए लोग टीकाकरण को जागरूक हुए, लेकिन वैक्सीन की कमी टीकाकरण में बाधा बन रही है। सोमवार को कम डोज के चलते 14 के सापेक्ष मात्र 4 शिविरों में ही टीकाकरण किया गया। इससे अन्य शिविरों पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग इधर-उधर भटकर कर मायूस होकर अपने घरों को वापस हो गए।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक हुए लोगों की उम्मीद पर स्वास्थ्य महकमा खरा नहीं उतर रहा है। संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीनेशन कराने के लिए पहुंच रहे है। स्थिति यह है कि सुबह से ही अपने घर के काम छोड़कर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। सेंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। यहां पर वैक्सीन की कमी से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। डोज लगवाने की उम्मीद लेकर लोग परिवार के साथ सेंटरों पर पहुंच रहे, जब तक दोपहर बाद बारी आती तो वैक्सीन खत्म हो रही है। सुबह दस बजे के बाद पहुंच रहे लोगों को डोज नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को वैक्सीन की कमी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने दो सत्र ही लगाए। जिसमें जिला अस्पताल पुरुष व जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण किया गया। शहर में अन्य स्थानों पर वैक्सीन सेंटरों पहुंचे लोग ताला लगा देखकर आसपास के सेंटरों पर पहुंचे, सभी जगहों पर तालाबंदी देखकर आखिरी उम्मीद लेकर जिला अस्पताल आ गए। हालांकि बारिश होने से लोगों की संख्या कम रही। कई तो बारिश से टीका लगवाने के लिए सेंटरों पर भी नहीं पहुंच सके। इसके अलावा एक-एक सत्र बार व बिरधा में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विभाग के पासी सीमित डोज होने से कम सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया गया। सुबह से ही बारिश होने से सेंटरों पर अधिक लोग नहीं आए।
- डॉ. हुसैन खान
नोडल अधिकारी कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed