फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Urdu Hindi is the sister , the daughter of Mother India

बहन हिंदी की है उर्दू, भारत मां की बेटी

Mon, 21 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Urdu Hindi is the sister , the daughter of Mother India
ललितपुर (ब्यूरो)। गुलिस्तान-ए-अदब के तत्वावधान में कौमी एकता मुशायरा आयोजित किया गया। इस दौरान शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए, जिस पर उन्हें वाहवाही मिली। हजरत सदनशाह बाबा के मेमोरियल हाल में आयोजित मुशायरा की अध्यक्षता प्रो. भगवतनारायण शर्मा ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रचूड दुबे रहे। इस मौके पर डा. इकबाल ने कहा कि उर्दू लश्करी भाषा है, जिसे हिंदी ने स्वीकार कर लिया है। भगवत नारायण शर्मा ने कह कि उर्दू ने हिंदी से मिलकर बोलचाल की भाषा को जन्म दिया। डा. जमील राठवी ने कहा कि उर्दू ने जंग ए आजादी में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके बाद मुशायरे में असर ललितपुरी ने सुनाया कि बहन हिंदी की है उर्दू, भारत मां की बेटी..।
विज्ञापन


 इसके अलावा शायर सरफराज मासूम, सिराज तनवीर हमीरपुर, असरार चंदेरवी, शकील कुरैशी, सत्तार नदमीं, वसीम असर, जीशान खान आदि ने कलाम पेश किए।


इस मौके पर सदर विधायक रमेश कुशवाहा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार, डा. पुनीत बिसारिया, असलम कुरैशी, हाजी बदरुद्दीन कुरैशी, अतीक खां, तौसीफ रजा आदि मौजूद रहे। संचालन असर ललितपुरी न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed