{"_id":"624b21f7f2b1696e233ed669","slug":"urash-lalitpur-news-jhs217992598","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजर-ए-करम फ़रमाना ऐ हसनैन के नाना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजर-ए-करम फ़रमाना ऐ हसनैन के नाना...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर चल रहे पांच दिवसीय उर्स के आखिरी दिन कव्वालियों की महफ़िल सजी। इस मौके पर जनपद के अलावा गैर जनपदों के श्रद्धालुओं ने दरगाह पर चादर व फूलमालाएं चढ़ाकर अमन-चैन की दुआएं और मनौती मांगी। राज्यमंत्री मनोहल लाल पंथ ने दरगाह पर जाकर मत्था टेका।
बाबा सदनशाह की दरगाह पर आयोजित उर्स के दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी एवं उर्स कमेटी के मुख्य संरक्षक सुजान सिंह बुंदेला के अलावा अतिथि समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी का जिला मुस्लिम एसोसिएशन के सदर असलम कुरैशी व उर्स कमेटी के सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी ने संयुक्त रूप से अतिथियों का पगड़ी बांधकर व बैज लगाकर स्वागत किया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि बाबा सदन सदन के दरबार में सभी धर्मों के लोग मत्था टेकते हैं जिले की यह मिसाल हिंदुस्तान में एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि बाबा सदन के दरबार में लोग खाली हाथ आते है और झोली भरकर जाते हैं। उर्स कमेटी के मुख्य संरक्षक सुजान सिंह बुंदेला ने कहा कि बाबा सदन के आस्ताने से सभी धर्मों के लोगों की आस्था है। उन्होंने सभी से ऐसे अमन-चैन कायम रखने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने सभी को रमजान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारा जिला शांति और अमन का है।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर ने खुदा की शान में हम्द पाक पढ़ी, फिर नात ए पाक या नबी मुस्तफा आपके जैसा कोई आया नहीं, आता भी कैसे जब अल्लाह ने बनाया ही नहीं। इसके बाद यह मनकबत पढ़ी, नजर-ए-करम फ़रमाना ऐ हसनैन के नाना, आप के दर का हूं मैं भिखारी , आप हैं मेरे दाता सारे रिश्ते - नातों से है प्यारा, अपना नाता आप तो हैं, आता है जिन को सब की लाज निभाना। आखिर में औलाद के लिए रो रो कर मां की दुआ पढ़ी कि मां की खिदमत कर ले ऐ पगले मां जन्नत की कुंजी है, जिसने मां को छोड़ा उसने जन्नत को छोड़ा। उर्स के आयोजन के लिए नायाब सदर अब्दुल रहमान कल्ला ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अलावा सभी का आभार किया। मंच का संचालन मोहम्मद नसीम व शाकिर अली, अरमान कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया।
ये रहे मौजूद
हाजी साबिर अली, हाजी अख्तर खान, अबरार अली, हमीद खां मंसूरी, सरफराज मेंबर, राजीव बबेले, मीडिया प्रभारी रिजवान उज्जमा, रमजानी दादा, कल्ला कुरैशी, बल्ली, चौधरी गरीबा, लल्लू बाबू, अजीम खान, जमील अहमद एड., राजू सिंधी, अधिवक्ता समीर चौबे, शारद चौबे, अजय जैन, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, सोनू चौबे, समद खान, , सरबर, आरिफ कुरैशी, मौलाना इकरामुद्दीन, शबनम नदीम चौधरी बरकत कुरैश, चौधरी रफीक कुरैशी, शैख़ नत्थू उस्ताद, करीम असर, जहीर ललितपुरी, मो. रईस खलीफा, गिरीश पाठक, शफात मैनेजर, आसिफ पठान, खुर्शीद आलम, साजिद खान, मुशीर, अंसार कुरैशी, सलीम खान, अबरार खान आदि मौजूद रहे।