फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UPTET Exam preparing student in lalitpur

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी में जुटे युवा

Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
UPTET Exam preparing student in lalitpur
ललितपुर। आठ जनवरी को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियों में अभ्यर्थी जुटे हुए हैं। कोई इंटरनेट तो कोई किताबों से पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

यूपीटीईटी की परीक्षा नजदीक आ गई है। अभ्यर्थी पढ़ाई में जुटे गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी इन दिनों अपना पूरा समय पढ़ाई में दे रहे हैं। कोई इंटरनेट तो कोई किताबों से पढ़ाई कर रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है, लेकि तैयार कर रहे अभ्यर्थी इसे दरकिनार कर पढ़ाई में जुटे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. अमित भारद्वाज ने आदेश जारी कर कहा है कि यूपीटीईटी के कारण आठ जनवरी को डिग्री कॉलेजों में अवकाश रहेगा। इस परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्राथमिक स्तर पर पांच विषय वस्तु पर आधारित परीक्षा होगी। सभी विषयों से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान 150 ऑब्जेक्टिव सवालों के जवाब देने होंगे। क्वॉलीफाई करने के लिए 60 फीसदी अंक जरूरी है। अभ्यर्थी यदि पूर्व में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके हैं तो उन्हें दोबारा डाउनलोड नहीं करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है तो इसे संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके पीछे दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इनका पालन अभ्यर्थियों को स्वत: करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीटीईटी परीक्षा नजदीक आ गई है। इसके लिए हम ज्यादातर समय अपनी पढ़ाई में दे रहे हैं। प्रतिदिन लगभग 14 घंटे पढ़ाई कर रहे हैं। ठंड से बचने के उपायों के साथ तैयारी कर रहे हैं।
- पूजा नामदेव
लगभग 6 घंटे की पढ़ाई कोचिंग सेंटर पर जाकर करते हैं। बाकि घर पर ज्यादातर समय पढ़ाई में ही दे रहे है। पूरे दिन में करीब 16 घंटे पढ़ाई कर रहे हैं।
- निकिता नाहर
इस बार यूपीटीईटी की परीक्षा में पहली बार सम्मलित हो रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रथम प्रयास में ही सफल हो जाएं। इसके लिए प्रतिदिन लगभग 18 घंटे पढाई कर रहे हैं।
- रोशनी भौड़ेले
परीक्षा की तैयारी जोरों से चल रही है। इन दिनों सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल किताबों से अध्ययन कर रहे हैं। करीब 12 घंटे खुद पढ़ते हैं और थोड़ा-बहुत समय दोस्तों के साथ भी पढ़ाई करते हैं।

-विवेक रिछारिया
शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सभी विषयों का समग्र अध्ययन करना चाहिए एवं पूर्व की परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का अवलोकन कर उसी के आधार पर अपनी तैयारी करनी चाहिए।
- तौसीफ अहमद, कोचिंग सेंटर निदेशक
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed