{"_id":"5f033ffb8ebc3e42c94d8614","slug":"upset-for-harrasment-girl-eat-poision-lalitpur-news-jhs17086537","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर किशोरी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर किशोरी ने खाया जहर
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : ??????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी(ललितपुर)। थाना सौजना के अंतर्गत एक गांव में एक किशोरी ने छेड़खानी से क्षुब्ध होकर विषाक्त खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजन किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। एक युवक किशोरी को छह-सात माह से परेशान कर रहा था।
थाना सौजना के एक गांव निवासी किशोरी ने रविवार की देर शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन उसे महरौनी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। किशोरी ने जिला अस्पताल में आरोप लगाते हुए किशोरी ने बताया कि गांव का एक युवक उसे छह- सात माह से परेशान कर रहा है। चार-पांच दिन पहले भी उसने परेशान किया था। रविवार को जब वह गांव में दुकान पर सामान लेने जा रही थी, तो युवक मिल गया और उसे पकड़ लिया। उसे खींचकर एक मकान में ले गया और उसे मारते हुए गलत हरकतें करने लगा। जिस पर वह चिल्लाने लगी, तो आसपास के अन्य ग्रामीण पहुंच गए और बचाया था।
इसके बाद भागकर रोते हुए घर पहुंची और घर में रखा विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे हालत बिगड़ गई। परिजन थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने पहले इलाज की कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
- श्याम नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी महरौनी