फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   upper director health inpected hospital

एडी के निरीक्षण में अस्पताल मिला साफ- सुथरा

Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
upper director health inpected hospital
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते अपर निदेशक झांसी डा. वीके सिन्हा व संयुक्त निदेशक डा. जेके गुप्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बुधवार को अपर निदेशक झांसी डा. वी के सिन्हा व संयुक्त निदेशक डा. जेके गुप्ता ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में साफ - सफाई और स्वास्थ्य सुविधाएं संतोषजनक मिलीं। यह निरीक्षण सितंबर में मिली गड़बड़ियों में सुधार को लेकर किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण में सबसे पहले अधिकारियों ने हेल्प डेस्क पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके बाद एनसीडी सेल की ओपीडी गए। इसमें चिकित्सक व स्टाफ मौजूद मिले। उन्होंने इमरजेंसी और दवा कक्ष देखा। जांच में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध मिलीं। इसके बाद जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से उपचार को लेकर वार्ता की। मरीजों ने बताया कि समय से चिकित्सक द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें सभी चिकित्सक उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमित चतुर्वेदी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एलबी गुप्ता समेत सभी चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

अपर निदेशक डा. वीके सिन्हा ने बताया कि जिला अस्पताल में बीते सितंबर माह में निरीक्षण किया गया था, जिसमें साफ - सफाई ठीक नहीं थी। चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई थी। मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। इस पर उन्हें व्यवस्थाओं में सुधार के लिए चेतावनी दी गई थी। बुधवार को किए गए निरीक्षण में सभी सुविधाएं दुरुस्त पाई गईं और चिकित्सक मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed