{"_id":"68b0367b056a8ecbde01cc5e","slug":"up-governor-s-attack-on-liquor-said-25-25-women-should-come-out-with-sticks-in-their-hands-and-break-the-kil-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध बिक्री पर राज्यपाल की महिलाओं को सलाह: 25-25 की टोली बनाकर डंडा लेकर निकले और भट्टियां तोड़ दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की अवैध बिक्री पर राज्यपाल की महिलाओं को सलाह: 25-25 की टोली बनाकर डंडा लेकर निकले और भट्टियां तोड़ दें
Thu, 28 Aug 2025 04:29 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 28 Aug 2025 04:29 PM IST
सार
राज्यपाल आनंदी बेन ने अवैध शराब को लेकर महिलाओं से कहा कि 25-25 महिलाएं टोली बनाकर हाथ में डंडा लेकर निकले और शराब की भट्ठियों को तोड़ दें। शराब पीकर हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में इतने लाइसेंस नहीं बनने चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल आन्नदी बेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदी बेन ने अवैध शराब को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि शराब बंद करने के लिए 25-25 की टोली में हाथ में डंडा लेकर निकले और शराब की भट्ठियों को तोड़ दें। उन्होंने शराब पीकर हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में इतने लाइसेंस नहीं बनने चाहिए। काशी (वाराणसी) के एक गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां शराब बंदी को लेकर महिलाएं टोलियों में निकली और पहले अपने पति की शराब बंद कराई फिर शराब की भट्टियों को तोड़ दिया। उन्होंने अवैध शराब को बंद कराने के लिए महिलाओं को 25-25 की टोलियां बनाकर हाथ में डंडा लेकर शराब की भट्टियां तोड़ने की बात कही।
अमेरिका के टैरिफ के आगे नहीं झुकेगा भारत
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अमेरिका बेबी फूड प्रोडेक्ट भारत में लाने के लिए दबाव बनाने को टैरिफ लगा रहा था लेकिन भारत झुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि ये भारत की साख है कि आज जापान दो गुना निवेश भारत में करने की बात कर रहा है। कहा कि अमेरिका के प्रेसीडेंट को नहीं पता कि भारत के लोग डरते नहीं है नुकसान भुगतने को तैयार रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को कल्याण सिंह सभागार में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण समारोह को संबोधित कर रही थी।
अमेरिका बेबी फूड प्रोडेक्ट भारत में लाने के लिए बना राह था दबाव
उन्होंने कहा कि अमेरिका बेबी फूड प्रोडेक्ट की खपत भारत में करना चाहता था लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं था क्योकि इससे हमारे कृषि क्षेत्र पर भी असर पड़ता। उन्होंने कहा कि अमेरिका में गाय मांस और मछली खाती है जबकि हमारी गाय घास और भूषा खाती है जिसके दूध से हमारे प्रोडेक्ट तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले उद्यमियों के लिए माहौल नहीं था लेकिन आज सरकार की सकारात्मक नीतियों से उद्यमियों में भरोसा बढ़ा है और वह प्रदेश में अपना उद्योग लगाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सुधारने के लिए परिश्रम करना पड़ता है।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कल्याण सिंह सभागार में आने को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्य गेट पर काले कपड़े पहनकर आई महिला को सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर काले कपड़े पहनकर जाने पर रोक है। नतीजतन महिला को वापस जाना पड़ा।
दीक्षांत समारोह में बोली- पति सलेक्शन करो तो देखो शराबी न हो
इससे पहले उन्होंने झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शराब को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन से कहा था कि संकल्प कराइए कोई भी अध्यापक शराब न पीता हो। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा था बेटियां गौर से सुने अपने पति का सलेक्शन करें तो वह देखें कि वह शराबी न हो। यही नहीं छात्र-छात्राओं से उन्होंने अपील भी की थी कि गांव- गांव जाइए और शराब से होने वाले दुष्प्रभावों को बताकर जागरूक करिए।