फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP board Rejult today will be come

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, आज आएगा परीक्षा परिणाम

Fri, 26 Jun 2020 09:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
UP board Rejult today will be come
यूपी बोर्ड - फोटो : ???? ?????
ललितपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो रहा है। वर्ष 2020 की परीक्षा में हाईस्कूल के 21281 एवं इण्टरमीडिएट के 15249 कुल 36530 नामांकित परीक्षार्थियों ने परीक्षा में अपना भाग्य आजमाया है। इस दौरान दो हजार उन्तालीस परीक्षार्थियों ने बीच में ही परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाती है। इसे नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पूरे प्रशासन को लगना पड़ता है, तब जाकर परीक्षा सूचितापूर्ण तरीके से आयोजित हो पाती है। वर्ष 2020 की परीक्षा में हाईस्कूल के 21281 एवं इण्टरमीडिएट के 15249 कुल 36530 परीक्षार्थियों ने नामांकन कराया था। इसे ध्यान में रखकर जिले में 47 केन्द्रों पर परीक्षा कराई गई। इन परीक्षा केन्द्रों में 06 राजकीय, 10 एडिड, 31 वित्त विहीन विद्यालयों के परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इसके अलावा व्यक्तिगत आधार पर कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। अब उनके परीक्षा परिणाम जानने के इंतजार की घड़ियां समाप्त हो रही हैं। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

इतने रहे गैर हाजिर
हाईस्कूल में नामांकित 21281 में से 1372 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं, इंटरमीडिएट में नामांकित 15249 में से 667 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इस तरह कुल 36530 में से 34491 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक, बालिकाओं की संख्या एक नजर में
जिले में हाईस्कूल संस्थागत 11525 बालक, 9080 बालिका, व्यक्तिगत 503 बालक, 173 बालिका, इंटरमीडिएट संस्थागत 7899 बालक, बालिका 6797 बालिका, व्यक्तिगत 364 बालक, 189 बालिका नामांकित थे।
भगवान के शरण में कई परीक्षार्थी
परीक्षा परिणाम आने की सूचना से शुक्रवार को तमाम परीक्षार्थियों ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर अच्छे परिणाम की कामना की। कुछ परीक्षार्थियों ने मंदिर के दीवाल के पीछे अपने रोल नंबर भी लिख दिए। कई परीक्षार्थी विश्वास से भरे नजर आए।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देखा जा सकता है। इस बार की परीक्षा में दो हजार उन्तालीस परीक्षार्थियों ने विभिन्न पेपर की परीक्षा नहीं दी है। - रामशंकर जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed