फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board exams begin today, police to be on duty at every nook and corner

Lalitpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा

Wed, 18 Feb 2026 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
UP Board exams begin today, police to be on duty at every nook and corner
जिले में 50 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा, 36677 परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। परीक्षा शांतिपूर्वक कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। सीसीटीवी कैमरे के साथ साथ ड्रोन कैमरे से परीक्षा की विशेष निगरानी की जाएगी और क्यूआरटी टीमें भ्रमणशील रहेगी।
जिले में 50 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। परीक्षा में हाईस्कूल के 20463 व इंटरमीडिएट के 16214 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मजबूत खाका तैयार किया है। परीक्षा केंद्र के बाहर और आसपास पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्र के पास से गुजरने वाली सड़कों पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी। यातायात पुलिस परीक्षा केंद्रों के आसपास बैरीकेडिंग लगाएगी। क्यूआरटी टीम भ्रमणशील रहकर सुरक्षा का जायजा लेती रहेगी। साथ ही डायल-112 की पीआरवी वाहन भी केंद्रो के आसपास भ्रमणशील रहेगी। सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी करने के साथ साथ ड्रोन कैमरे से भी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। मंगलवार को एसपी ने सभी सर्किल सीओ, कोतवाली और थाना प्रभारियों को परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्वक तरीके से करान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इसके साथ परीक्षा अवधि के दौरान भ्रमणशील रहने को कहा है।
विज्ञापन


जिला स्तर के कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा की निगरानी
सीसीटीवी कैमरें में होने वाली परीक्षा की मॉनटरिंग करने के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाया गया है। यहां पर बड़ी-बड़ी एलईडी टीवी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को इस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में एक दर्जन से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रहेगी। इसके साथ क्यूआरटी टीमें भी भ्रमणशील रहेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। परीक्षा देते समय किसी प्रकार का तनाव न लें। शांत चित्त मन से पहले प्रश्नों को पढ़े और इसके बाद उनके उत्तर लिखे। उत्तर लिखते समय लिखावट साफ-स्वच्छ शब्दों रखे। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed