{"_id":"520b469834e187f79f9ef2f114ea418f","slug":"up-board-exam-18-preparations-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा 18 से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 से, तैयारियां पूरी
ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष-2016 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बैठक आयोजित की गई। इसमें जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि 18 फरवरी से 21 मार्च तक होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में संस्थागत परीक्षार्थी के रूप में 20,572 व्यक्तिगत परीक्षार्थी 1,631 और इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षार्थी 12,426 और व्यक्तिगत 830 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। जिले मेें कुल 35,459 परीक्षार्थी 41 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा सेलुलर फोन, केलकुलेटर, स्केनर, पेजर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाना वर्जित रहेगा। परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष बना दिया गया है, जिसका नंबर 05176-274122 है। इस कक्ष में दो पालियो में कंट्रोल रूम प्रभारियों की तैनात कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर नकल की रोकथाम के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। छात्रों का सीटिंग प्लान शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार बनाया गया है।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान केंद्र की डायरी में निरीक्षण अधिकारी का हस्ताक्षर तिथि और समय सहित अंकित किया जाना अनिवार्य है। औचक निरीक्षण हेतु गठित सचल दल में महिला निरीक्षण कर्ता भी रहेंगी, जो बालिकाओं की तलाशी लेंगी।
अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए कि सभी तैनात बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, सकुशल और सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान मड़ावरा व महरौनी क्षेत्र के कुछ परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापकों ने परीक्षा के बाद परीक्षा पुस्तिकाओं को जिला मुख्यालय पहुंचाए जाने को लेकर आने वाली समस्या बताई।
इस पर अपर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले पुलिस बल के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीएम मड़ावरा सुरेश कुमार पाल, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम पाली प्रियंका सिंह सहित विभिन्न विभागों से तैनात जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।