फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board changed the course of 11 and 12

यूपी बोर्ड: 11 व 12 का पाठ्यक्रम बदला

Thu, 17 Dec 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 11 और 12 के पाठ्यक्रम में बदलाव कर दिया है। अगले शैक्षिक सत्र से नया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें दोनों कक्षाओं का पाठ्यक्रम अलग- अलग होगा। लेकिन, वर्तमान सत्र में परीक्षाएं पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर ही होंगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पाठ्यक्रम में बदलाव की प्रक्रिया अपना रहा है। गत वर्ष शैक्षिक सत्र में जुलाई के स्थान पर अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी, तो इस बार के शैक्षिक सत्र में कक्षा 11 व 12 के पाठ्यक्रम को बदल दिया गया है।

यह पाठ्यक्रम अगले शैक्षिक सत्र से विद्यालयों में लागू हो जाएगा। परिषद की सचिव शैल यादव ने बदले पाठ्यक्रम को विभाग की वेबसाइट व विद्यालयों की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि वर्ष 2016 में कक्षा 11 की परीक्षा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2017 में नए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। वर्तमान में दोनों ही कक्षाओं की किताबें एक हैं। इसमें आधा कोर्स 11 वीं में पढ़ाया जाता है, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरी किताब को शामिल कर लिया जाता है। नवीन सत्र में कक्षा 11 व 12 की किताबें अलग-अलग हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्यक्रम बदलने से कक्षा 12 वीं के छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। वर्तमान में छात्रों को कक्षा 11 की पढ़ाई का लाभ कक्षा 12 वीं की परीक्षा में मिल जाता था, लेकिन बदले पाठ्यक्रम में ऐसा नहीं हो सकेगा। इससे छात्रों की मेहनत बढ़ जाएगी।
- अमित शुक्ला
प्रवक्ता, जीआईसी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed