{"_id":"5942d8fc4f1c1bd63d8b46ce","slug":"uniform-distribution-received-18-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म वितरण को मिले 18 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म वितरण को मिले 18 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
uniform
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। प्रदेश सरकार ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों में गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लगभग 16 हजार 300 बच्चों को यूनिफार्म बांटने के लिए जिला बेसिक शिक्षा विभाग के लिए 18.8 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। वहीं केंद्र ने अभी तक कोई धनराशि जारी नहीं की है। ऐसे में 15 जुलाई तक यूनिफार्म वितरण कार्य शत-प्रतिशत पूरा होना आसान नहीं दिख रहा है।
परिषदीय विद्यालयों, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों व मदरसों राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 01 से 08 वीं तक के बच्चों को दो-दो सेट यूनिफार्म का नि:शुल्क वितरण किया जाता है। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्रों और समस्त बालिकाओं को सर्व शिक्षा अभियान के तहत नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत केंद्र सरकार द्वारा यूनिफार्म वितरित की जाती है। इसमें मात्र गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों के बच्चे ही शेष रह जाते है। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश नि:शुल्क और अनिवार्य बाल अधिकार शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 के तहत बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म का वितरण करना शुरू किया था।
शासन ने 15 जुलाई तक विद्यालयों में यूनिफार्म का वितरण कराने के निर्देश दिए है। प्रदेश सरकार ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की गई मांग के सापेक्ष गरीबी रेखा से ऊपर वाले 16, 300 बालकों की यूनिफार्म के लिए 18. 08 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। वहीं केंद्र सरकार ने अभी तक सर्व शिक्षा अभियान के तहत वितरित की जाने वाली यूनिफार्म की धनराशि जारी नहीं की है, इसके तहत डेढ़ लाख से अधिक बच्चों को यूनिफार्म वितरित की जानी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से की लगभग 18 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है, जिसका कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। वहीं केंद्र से अभी बजट आने का इंतजार है, इसके बाद ही यूनिफार्म वितरण में तेजी आ सकेगी।
- संतोष कुमार राय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।