फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   undisputed victory of bjp in five block, contast in one seat

पांच ब्लॉकों में भाजपा का फरचम फहरा, एक में आज होगा मतदान

Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
undisputed victory of bjp in five block, contast in one seat
ललितपुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का पांच ब्लॉकों में निर्विरोध विजयी होना तय हो गया है। इसकी घोषणा शनिवार को की जाएगी। तालबेहट ब्लॉक में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच शनिवार को मतदान होगा। यहां दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति कारगर साबित हुई। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया, फिर क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में गोटियां बिछा दीं। बिरधा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी की मां सूरज रानी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इस तरह भाजपा प्रत्याशी विकास खंड महरौनी से गोरा अहिरवार, बिरधा से मोहित निरंजन, मडावरा से चंद्रदीप रावत, जखौरा से बबीता और बार से गुणमाला लोधी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इनकी घोषणा शनिवार को हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, तालबेहट में निर्दलीय प्रत्याशी राजदीप बुंदेला ने नाम वापस नहीं लिया तो यहां शनिवार को मतदान होगा। बताया जाता है कि इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह गोलू और निर्दलीय प्रत्याशी राजदीप बुंदेला के बीच कांटे की टक्कर है इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। बृहस्पतिवार को निर्दलीय प्रत्याशी व भाजपा के समर्थकों के बीच नामांकन कराने जाने के दौरान धक्का-मुक्की हुई थी इसके बाद देर शाम भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी पर जान से मारने सहित कई आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed