फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Uncontrolled car overturned in ditch due to tire burst, girl died, eight injured

टायर फटने से अनियंत्रित कार खाई में पलटी, बालिका की मौत, आठ घायल

Sun, 18 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car overturned in ditch due to tire burst, girl died, eight injured
कड़ेसराकलां/ललितपुर। ग्राम हनौता के समीप एक मारुति कार के पलटने से 12 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। वहीं कार सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिजौली झांसी निवासी गणेश साहू के लड़के की शादी 15 जुलाई 2021 को हुई थी। शादी के बाद घर के लोग दुल्हा दुल्हन को लेकर हाथे लगवाने के लिए थाना बार के अंतर्गत ग्राम डांगबरौदा जा रहे थे। राजमार्ग पर हनौता के पास कार का पिछला टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। जानकारी के बाद डायल 112 पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया। वहीं गंभीर रूप से घायल मुस्कान (12) पुत्री राम कुमार को वहां से गुजर रहे लोग अपनी गाड़ी से बबीना ले गए। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घायल नैंसी (15) पुत्री कमलेश निवासी नगरा झांसी, धनीराम (45) पुत्र कन्हैयालाल निवासी डांगबरौदा, राधा (19) पुत्री राम कुमार निवासी बिजौली, राधिका (5) पुत्री अजय, शांति (52) पत्नी गणेश, गुड्डी (40) पत्नी जगदीश निवासीगण डांगबरौदा, माया (30) पत्नी अजय साहू निवासी ललितपुर, ऊषा (40) पत्नी धनीराम निवासी डांगबरौदा को झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed