{"_id":"61a1304b4b235f205d38fdfc","slug":"uncontrol-bus-crashed-one-died-19-injured-lalitpur-news-jhs209643819","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, एक यात्री की मौत, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित रोडवेज बस पलटी, एक यात्री की मौत, 19 घायल
विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद रोड पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल में शुक्रवार को सुबह गिरार तिराहा के पास साइकिल सवार और गाय को बचाने के चलते मदनपुर से मड़ावरा होकर झांसी जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस पलट गई। इस घटना से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई और 19 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे मड़ावरा से झांसी के लिए रवाना हुई रोडवेज बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। गिरार तिराहा से आगे बढ़ते ही बस ने रफ्तार पकड़ ली। ग्राम साढूमल में सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को बचाते समय बस दाईं ओर सड़क के नीचे पहुंच गई, चालक संभल पाता इससे पहले ही सड़क किनारे बंधी गाय को बचाने की कोशिश में बस पलट गई। बस यात्रियों के मुताबिक बस पलटती देख चालक मौका पाकर कूद पड़ा और बस सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटना से यात्रियों की चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया।
इस घटना में सीटों के बीच में दबने से ग्राम पिपरट निवासी उम्मेदी अहिरवार (33) पुत्र धरमू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में बैठे मड़ावरा निवासी विनोद (48) पुत्र राजकुमार, अशोक पाल (35) पुत्र दशरथ, ग्राम रजौला निवासी भोले (49) पुत्र प्रताप सिंह, भानवाली (25) पत्नी राजन, ग्राम बहादुरपुर निवासी खिलान (60) पुत्र सरन, भागवती (55) पत्नी खिलान, ग्राम मदनपुर निवासी आलिन (29) पुत्र राजेंद्र, ग्राम पिसनारी निवासी जितेंद्र (30) पुत्र लखन, ग्राम सौंरई निवासी जमुना प्रसाद (42) पुत्र बाबूलाल, ग्राम गढ़ौलीखुर्द निवासी अरविंद (23) पुत्र भरत सिंह, पहाड़ सिंह (20) पुत्र ऊदल, एवं ग्राम बहादुरपुर निवासी देव (06) पुत्र कप्तान, ग्राम गोराकला निवासी जगभान (35) पुत्र कोकल अहिरवार, बहादुरपुर निवासी सत्यम (17) पुत्र मनोज, मड़ावरा निवासी राजकुमार तिवारी (57) पुत्र मुरलीधर, मध्यप्रदेश के ग्राम समसपुर निवासी नत्थी यादव (44) पुत्र मिलन एवं शुभम यादव (23) पुत्र मिलन यादव सहित 19 यात्री घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना इंचार्ज अमर बहादुर ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 19 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घायल छात्र की छूटी परीक्षा
थाना मड़ावरा के ग्राम गढ़ौलीखुर्द निवासी छात्र पहाड़ सिंह (20) पुत्र ऊदलसिंह जीडी (एसएससी) की परीक्षा देने झांसी जा रहा था लेकिन बस दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वह परीक्षा में बैठने से वंचित रह गया।
उपचार के लिए झांसी जा रहा था उम्मेदी
हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस में थाना मड़ावरा के ग्राम पिपरट निवासी उम्मेदी अपना इलाज कराने झांसी जा रहा था, जिसकी हादसे में मौत हो गई।
----------------
तेज रफ्तार से भाग रही थी बस, साढ़े छह की जगह सात बजे हुई रवाना
दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार अरविंद पुत्र भरत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि चालक काफी लापरवाही से तेज रफ्तार में बस चला रहा था। इसी के कारण घटना घट गई।
मदनपुर से चलकर झांसी जाने वाली रोडवेज बस का मड़ावरा से रवाना होने का समय सुबह साढ़े छह बजे का है, लेकिन सवारियों ने बताया कि बस सात बजे रवाना हुई, जिस पर बस चालक समय को कवर करने के लिए बस को काफी तेजी से चला रहा था।

अस्पताल में चोटिल महिला को सहारा देता युवक- फोटो : LALITPUR

अस्पताल में उपचार कराकर बहर खड़े घायल- फोटो : LALITPUR