{"_id":"616f19f993bab73566671a5b","slug":"uncle-accused-for-girl-s-rape-and-murder-lalitpur-news-jhs2069896109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के साथ हुई थी दरिंदगी, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका के साथ हुई थी दरिंदगी, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत एक गांव में खेतों में मिले 12 वर्षीय बालिका के शव का मंगलवार को दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में बालिका के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। उसकी मौत मुंह पर कपड़ा बांधने के चलते दम घुटने से होना पाया गया। चोटों के निशान भी मिले हैं। बालिका के चचेरे मामा ने ही उसके साथ दरिंदगी की थी।
थाना जखौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय एक बालिका को उसके ही पड़ोस में रहने वाला उसका चचेरा मामा रविवार शाम को घर से लिवा ले गया था। उसके माता-पिता दवा लेकर लौटे तो उन्होंने उसकी खोजबीन की, जिस पर उनकी छोटी बेटी ने बताया कि पड़ोस का रहने वाले मामा (पारिवारिक) उसे घर से ले गए थे। जिस पर परिजन बेटी को खोजने पड़ोस में पहुंच गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर में उसका शव घर के पीछे कुछ दूरी पर खेतों में अर्धनग्न अवस्था में मशीन द्वारा खोदी गई एक नाली में उल्टा पड़ा मिला। उसके मुंह व गले में उसी का पहना हुआ कपड़ा बंधा था।
जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को बालिका का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा कराया गया, जिसमें बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। बालिका के होंठों पर चोट के निशान भी मिले। उसकी सलवार से मुंह व गला बांधेे जाने से उसका दम घुट गया, इससे उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की टीम ने उसकी स्लाइड तैयार कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजी है।
विज्ञापन
-----------
चचेरे मामा पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा, गिरफ्तार
थाना जखौरा पुलिस ने बालिका की हत्या के मामले में पिता की तहरीर पर आरोपी चचेरे मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि
आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।