फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   unaurthorized work

एक सप्ताह पहले बनी सड़क पर खोदा गड्ढा

Fri, 29 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 29 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
unaurthorized work
ललितपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित मुहल्ले में नगर पालिका की जमीन पर अवैध
विज्ञापन
निर्माण को लेकर एक गड्ढा खोदा जा रहा है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने डीएम को अवैध निर्माण करने को लेकर शिकायती पत्र दिया और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। यह सड़क एक सप्ताह पूर्व ही बनी थी।

मुहल्ला आजादपुरा क्षेत्र में स्थित तुवन टीला में नगर पालिका की सड़क पर मुहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से गड्ढा खोदा जा रहा है। शिकायती पत्र में बताया कि सड़क पर शौचालय का टैंक बनाने के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। बताया कि जिस सार्वजनिक सड़क पर अवैध तरीके से गड्ढा खोदा जा तरहा है, उस सड़क पर नगर पालिका ने एक सप्ताह पूर्व ही सीसी रोड का निर्माण कराया था। आरोप है कि अवैध निर्माण कर्ता ने सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाई है। जगपाल सिसौदिया ने सार्वजनिक रास्ते पर होने वाले अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की है।

12 जनवरी को हटाया था अवैध कब्जा
जिस व्यक्ति द्वारा नगर पालिका की सड़क खोदी गई है, वहां पर वह पहले भी अवैध स्थायी निर्माण किए था। पड़ोसी की शिकायत पर एसडीएम सदर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को मौका मुआयना कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जांच में उक्त निर्माण अवैध पाया गया था और 12 जनवरी को जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिरा दिया गया था। अवैध कब्जा हटवाने के बाद ही उक्त स्थल पर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क को खोदकर फिर से अवैैध निर्माण किए जाने की तैयारी है।

दबंग प्रवृत्ति का है कब्जाधारी
शिकायतकर्ता ने कोतवाली पुलिस से भी मामले की शिकायत की है। शिकायती पत्र में बताया कि उक्त व्यक्ति दबंग किस्म का है। शिकायत करने पर वह रंजिश मानने लगा है। आए दिन उसके व परिजनों के साथ गालीगलौज की जाती है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सड़का खोदकर अवैध निर्माण करने वाले व्यक्ति के खिलाफ विभाग द्वारा नोटिस तैयार कर लिया गया है और मामले की जांच नजूल लिपिक से कराई जा रही है।
- विपिन कुमार
अवर अभियंता नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed