{"_id":"697fa2224863c79c1504b536","slug":"two-silver-umbrellas-were-stolen-from-the-ganesh-temple-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150911-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गणेश मंदिर से चुरा ले गए चांदी के दो छत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गणेश मंदिर से चुरा ले गए चांदी के दो छत्र
विज्ञापन
कस्बा जखौरा के गणेशपुरा में स्थित है मंदिर, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा। चोरों ने कस्बा जखौरा क्षेत्र में गणेशपुरा स्थित गणेश मंदिर को निशाना बनाया है। चोरों ने मंदिर में रखी मूर्ति की चांदी के दो छत्र उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र हैं। प्रतिदिन यहां पर लोग पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। शनिवार की रात चोरों ने मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़ा और यहां रखी गणेश मूर्ति पर लगे चांदी के दो छत्र चोरी चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई।
मोहल्ले के रामशंकर चौबे ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह प्रतिदिन की भांति मंदिर में पूजा करने के लिए गए तो देखा कि मंदिर से चांदी के दो छत्र (वजन करीब 150 ग्राम) गायब थे। जानकारी पर मोहल्ले के लोग मौके पर एकत्रित हो गए थे। वहीं, मंदिर में चोरी होने की सूचना श्रद्धालुओं ने पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। सीओ सदर सुनील कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।