{"_id":"5eac7c438ebc3e9097269761","slug":"two-party-fight-for-place-taldehate-news-jhs165784074","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्रामसभा म्यांव के मजरा दीक्षितवारा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद लाठी व कुल्हाड़ी चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम सभा म्यांव के मजरा दीक्षितवारा में गोपाल सिंह के पुत्र राजा भैया, मनोहर सिंह और पंचम सिंह के मध्य जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को जमीनी विवाद के चलते भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमलावर हो गए। इससे दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां राजा भैया पुत्र गोपाल सिंह की हालत गभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
बाद में पुलिस ने केशवेंद्र पुत्र राजा भैया की तहरीर पर पंचम एवं मनोहर सिंह पुत्रगण गोपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह पुत्र मनोहर, राजबहादुर पुत्र पंचम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मारपीट, गाली गलौज एवं कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला तथा पंचम सिंह पुत्र गोपाल सिंह के शिकायती पत्र पर राघवेंद्र सिंह, केशवेंद्र सिंह पुत्रगण राजा भैया, राजा भैया पुत्र गोपाल सिंह तथा नारायनजू पत्नी राघवेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।