{"_id":"5fa5b0df8ebc3e9ba007d48e","slug":"two-oldman-include-8-found-corona-positive-lalitpur-news-jhs180519895","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वृद्घ व्यक्ति समेत आठ मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वृद्घ व्यक्ति समेत आठ मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
corona1
- फोटो : corona1
ललितपुर। शुक्रवार को विभिन्न सेंटरों से 1756 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें एंटीजन किट के सैंपलों की आई रिपोर्ट में दो वृद्धों समेत आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
अक्तूबर से कोरोना की रफ्तार कम हुई है। मरीजों की संख्या कम होने पर एक अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अब केवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित एक ही अस्पताल चलाया जा रहा है। जिसमें संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 1756 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 635 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए हैं। वहीं ट्रूनॉट से लिए गए चार सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। इसके अलावा एंटीजन किट से 1117 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। जिसकी आई जांच रिपोर्ट में आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला कायस्थपुरा निवासी 14 वर्षीय किशोर, 32 वर्षीय महिला व 43 वर्षीय महिला, गांधीनगर निवासी 68 वृद्घ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम सतौरा निवासी 39 वर्षीय युवती, ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम डुलावन निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, तहसील महरौनी अंतर्गत कस्बा निवासी 23 वर्षीय युवक, ग्राम क्योलारी निवासी 70 वर्षीय वृद्घ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें आठों संक्रमित व्यक्तियों को उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
--------
यह है संक्रमितों की आंकड़ा
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2885 हो गई है। इनमें 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अब तक 2796 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 45 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। चार दिन से अब तक आरटीपीसीआर जांच को भेजे 1796 गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
--------
शुक्रवार को विभिन्न सैंटर से लिए गए सैंपल की जांच के दौरान एंटीजन किट की आई रिपोर्ट में आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को उपचार के लिए एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- डॉ. मुकेश चंद्र दुबे, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी